Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»पिक्चर गैलरी

    ‘देश बचाओं जनान्दोलन’ में कांग्रेसियों पर बरसीं जमकर लाठियां

    By June 26, 2018Updated:June 26, 2018 पिक्चर गैलरी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    आज़म हुसैन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    कांग्रेस ने कहा: बरतानियां हुकूमत की याद एक बार फिर भाजपा ने ताजा कर दी

    लखनऊ, 26 जून। परिवर्तन चौराहे से जीपीओ हजरतगंज तक ‘देश बचाओं जनान्दोलन’ के दौरान विधान भवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर आज जमकर लाठीचार्ज हुआ। लोग अपनी जान बचने के लिए जिधर रास्ता मिला उधर भाग खड़ा हुआ। इस लाठीचार्ज की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम ‘देश बचाओं जनान्दोलन’ के लिये शांतिपूर्वक जा रहे कांग्रेस युवक के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किये गये लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निन्दा करते है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के वीडियो द्रश्य इलेक्ट्राॅनिक्स चैनलों पर दिखाये जा रहे हैं, कि वह जमीन पर गिरे हुये निहत्थे कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक पुलिसिया लाठीचार्ज किया गया, भाजपा ने बरतानियां हुकूमत की याद एक बार फिर ताजा कर दी है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किये जा रहे लाठीचार्ज से ऐसा लग रहा था जैसे ब्रिट्रिश हुकूमत की पुलिस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर लाठीचार्ज कर रही हो। इसीलिये मैं कहता हूं कि ये मोदी सरकार का ‘अघोषित आपातकाल’ है।

    श्री तिवारी ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करायी जाय, और इस घटना के लिये जो दोषी हो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।

    श्री राजब्बर ने कहा कि वहां के हालात जिस प्रकार के हुए हैं, हमारे युवा कांग्रेस के साथियों को जिस प्रकार लाठियों से मारा-पीटा गया जीवन में मैंने कभी इतना खून सड़कों पर नहीं देखा। पुलिस ने जिस प्रकार मारा और व्यवहार किया है। शासन ने जिस तरह युवा कांग्रेस के कार्यक्रम और युवाओं को कुचलने के लिए बगैर किसी आर्डर के मारा-पीटा दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेसजन गांधी भवन में मीटिंग कर रहे थे तत्पश्चात उन्हें गेट से निकलने के पहले ही पुलिस द्वारा लाठियां चलायी गयीं और विधानमंडलदल के नेता श्री अजय कुमार लल्लू को नीचे गिराकर मारा। मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशवचंद यादव एवं उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास बीवी और अंकुर वर्मा, ब्रजेश बादल, अनिल गुप्ता सहित दर्जनों युवाओं को बेरहमी से मारा-पीटा जिसे बेहोशी की हालत में ट्रामा सेन्टर पहुंचाया गया।

    श्री केशवचंद एवं श्रीनिवास को प्राथमिक चिकित्सा के बाद यहां पीसीसी लाया हूं आप सभी पत्रकार साथियों से मुलाकात कराने के लिए। जितनी लाठियां युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सरीर पर देखा है किसी पार्टी के अध्यक्ष के पीठ पर नहीं देखी। एक साथी इनके ऊपर लेट गया उसे इतना पीटा गया कि खून से लथपथ वह बेहोश हो गया। चार राउण्ड लाठीचार्ज किया गया। मीडिया को भी वहां से हटा दिया गया। आज यूपी के अंदर जो हो रहा है बहुत दुःखद है।

    #'देश बचाओं जनान्दोलन' #कांग्रेस

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading