लखनऊ, 28 जून। बाराबंकी से न्याय की फ़रियाद में लखनऊ आयी महिला और उसके अंधे पति ने लोकभवन के सामने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर खुद को जलाने की कोशिश की, तभी वहां मौजूद आरती नाम की महिला सुरक्षाकर्मी पुलिस ने उन्हें सुसाइड करते हुए देख फ़ौरन रोका। इस सुसाइड करने के मामले में बताया जाता है कि पीड़ित पति- पत्नी का परिवार बाराबंकी के हेत्मापूर गांव में रहता है पीड़ित ने मीडिया को बताया कि वही के रहने वाले दबंग ने उन्हें बहुत मारपीटा है उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने पर सुनवाई ना होने पर आत्मदाह करने लोक भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि साहब, एक तो हम अंधे है और गरीब भी, इसके अलावा अब और अपमानित होकर जीना नहीं चाहते। फोटो- आज़म हुसैन








