राजनीति में महिला शक्ति:
कन्नौज सीट से नामांकन के बाद सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने एक विशाल जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि आप यह जरूर सोचिएगा कि हम अपने बच्चों को चौकीदार बनाना चाहते हैं या अधिकारी? ये हम सब को तय करना है। इस मौके पर सपा-बसपा के तमाम कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताभी मौजूद रहे।

फतेहपुर में आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी के रोडशो को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर प्रियंका गाँधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए अलग ‘किसान बजट’ पेश करेगी।
उन्होंने कहा कि मैं काशी विश्वनाथ मंदिर गयी तो मुझे बताया गया कि वहां बड़ा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। वहां लोगों के घर गिराये गये और प्राचीन मंदिर गिराये गये हैं।








