मुंबई : पीएनजी ज्वेलर्स ने दिवाली के मौके पर नए फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है, जो 22 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक पूरे भारत में लागू रहेंगे। इस के दौरान ग्राहकों को सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 50% तक की छूट, हीरे के आभूषणों पर 100% तक की छूट और पुराने सोने के बदले शून्य प्रतिशत कटौती का लाभ मिलेगा।

ये ऑफर्स पीएनजी ज्वेलर्स के सभी शोरूम्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया कि इस कैंपेन के तहत पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए पेश की जाएगी।
पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा, “दिवाली के इस अवसर पर हम ग्राहकों को आकर्षक मूल्य और सुविधा प्रदान कर रहे हैं।” यह ऑफर उस समय आया है जब भारत में दिवाली को आभूषण खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, और बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद है।






