लखनऊ के गोसाईगंज थाना को शाम 6:30 बजे सूचना मिली कि मालक व हटिया के बीच रेलवे ट्रैक पर कोई बेहोश व्यक्ति पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही पीआरवी-0519 ने तुरंत मौके पर पहुँच कर देखा कि एक व्यक्ति लुंगी बनियान पहने हुए गंभीर रूप से घायल को बेहोशी हालत में ट्रैक पर पड़ा हुआ है सम्भवता वह ट्रेन से गिर कर घायल हुआ हो, कोई साधन प्राप्त होने पर पीआरवी के सहायक कमांडर अर्जुन कुमार ने उसे कंधे पर उठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर चलकर एक हॉल्ट पर ट्रेन रुकवाकर, उसे किसी तरह वृन्दावन स्थित ट्रामा २ हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उसकी जान बचायी।







