Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    ShagunBy ShagunJuly 18, 2026 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 0

    मुंबई: यारियां फेम अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। महज 1 मिनट 10 सेकंड के इस टीजर ने फिल्म की भावनात्मक और संघर्षपूर्ण कहानी की झलक दिखा दी है।

    टीजर में इमोशनल और ड्रामेटिक सफर

    टीजर की शुरुआत एक टीवी न्यूज बुलेटिन से होती है, जिसमें कहा जाता है कि “प्यार में धोखा खाए प्रेमी अक्सर शराबी, सनकी और कातिल बन जाते हैं, लेकिन यहां बेवफाई से प्रेमी बन गया आईएएस ऑफिसर।”Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    टीजर में हिमांश कोहली अपने माता-पिता से आईएएस और डीएम बनने का सपना बताते नजर आते हैं, लेकिन पिता की चपत उनके संघर्ष की शुरुआत कर देती है। फिल्म में रवि किशन भी खास अंदाज में जीवन के सबक देते दिखाई दिए हैं। उनके डायलॉग “प्रेमिका की शादी में खाना खाने से आदमी कभी भूखा नहीं मरता…” और “जो होता है अच्छे के लिए होता है” पर हिमांश का मासूम जवाब “मेरा कभी भी अच्छा नहीं होता” दर्शकों को भावुक कर देता है।

    टीजर में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है। अंत में हिमांश का पावरफुल डायलॉग “बहुत जी लिया गरीबों की तरह… अब मुझे सम्मान चाहिए” पूरी फिल्म की थीम को एक लाइन में बयान कर देता है। बैकग्राउंड में “दिल फर्जी” गीत टीजर को रोमांटिक टच भी देता है।

    हिमांश कोहली का इमोशनल अवतारफिल्म में हिमांश कोहली ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ का किरदार निभा रहे हैं। बग्गू एक 25 वर्षीय मध्यमवर्गीय युवक है, जो समाज द्वारा असफल माना जाता है और खुद भी आत्मविश्वास की कमी से जूझता है। लेकिन जीवन की चुनौतियों के बीच वह धीरे-धीरे आत्मविश्वास, संघर्ष और उम्मीद की राह पर आगे बढ़ता है।

    हिमांश कोहली ने कहा, “यह ऐसा किरदार है जिससे आज की जेन-जेड खुद को जोड़ पाएगी। प्यार, असफलता, दुर्भाग्य और संघर्ष के बीच जुनून के साथ आगे बढ़ने की यह यात्रा आज के युवाओं की सच्ची कहानी है।”

    रिलीज डेट और स्टार कास्ट‘

    आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हिमांश कोहली के साथ सोनाली सहगल, दर्शना बानिक, नरेश वोहरा, अलका अमीन, नीरज सूद और शिल्पा शिंदे (विशेष भूमिका) अहम किरदारों में नजर आएंगी।

    न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट, राधिका जी फिल्म्स और सुनील सिहाग गौरां फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है। निर्देशन कमल चंद्रा का है।

    Shagun

    Keep Reading

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026
    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    July 18, 2026
    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    July 18, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading