Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    लंबे युद्ध की चल रही तैयारी! अमेरिका पश्चिम एशिया में भारी सैन्य सामग्री ढो रहा, ईरान पर फिर ताकतवर हमले की प्लानिंग

    ShagunBy ShagunMay 2, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 113

    अमेरिकी नौसेना ने शुरू की बड़ी सप्लाई मुहिम

    नई दिल्ली : अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की पूरी तैयारी कर रही है। अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों के जरिए ईंधन, खाना, हथियार और अन्य जरूरी सामान की भारी खेप भेज रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर इसकी पुष्टि की है।

    तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS Delbert D. Black पर ईंधन, राशन, हथियार और सैन्य उपकरण लोड किए जा रहे हैं। यह तस्वीरें ऐसे समय में आई हैं जब पूरा इलाका तनाव से गुजर रहा है।

    24 घंटे में 6 हजार टन से ज्यादा हथियार इजराइल पहुंचे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में इजराइल को 6,000 टन से ज्यादा गोला-बारूद और हथियार भेजे हैं। दो कार्गो जहाजों और कई विमानों से 6,500 टन सैन्य सामग्री पहुंचाई गई, जिसमें मिलिट्री ट्रक, जॉइंट लाइट टैक्टिकल व्हीकल और आधुनिक हथियार शामिल हैं।

    युद्ध शुरू होने के बाद अब तक अमेरिका इजराइल को 1,15,600 टन से ज्यादा गोला-बारूद और हथियार पहुंचा चुका है। यह आंकड़ा इंगित करता है कि अमेरिका इस बार किसी भी लंबे संघर्ष के लिए तैयार है।Iran's Move That Shocked America: Missiles Change the Entire Game

    ट्रंप को दिए ईरान पर हमले के विकल्प, हाइपरसोनिक मिसाइलें भी तैयार

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रेड कूपर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में मुलाकात की। बैठक में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ट्रंप दोबारा हमला करने का फैसला करते हैं तो छोटा लेकिन बेहद ताकतवर सर्जिकल स्ट्राइक किया जाएगा। इसमें ईरान की बची हुई सैन्य क्षमता, उसके प्रमुख नेता और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाया जाएगा।

    अमेरिकी सेना इस बार और ज्यादा मारक हमले की तैयारी कर रही है। इसमें बर्क ईगल हाइपरसोनिक मिसाइलें जैसे नए और उन्नत हथियारों के इस्तेमाल पर भी विचार चल रहा है।

    ईरान भी तैयार, सीजफायर का फायदा उठाकर हथियार निकाल रहा

    अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ईरान सीजफायर का फायदा उठाते हुए उन हथियारों को निकाल रहा है जो पिछले हमलों में छिपाए गए थे। तेहरान में गुरुवार रात एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होने की खबर भी आई।

    ईरानी मीडिया ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ के मुताबिक, छोटे ड्रोन या टोही विमानों को मार गिराने के लिए सिस्टम सक्रिय किए गए थे। हालांकि यह अभ्यास था या असली खतरे का जवाब, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

    ईरान पलटवार में कर सकता है बड़े हमले

    अमेरिकी अधिकारियों का आकलन है कि अगर ट्रंप ने फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू की तो ईरान अपनी बढ़ी हुई ड्रोन और मिसाइल क्षमता का इस्तेमाल पश्चिम एशिया के अन्य देशों पर हमले के लिए कर सकता है।

    बता दें कि वर्तमान हालात देखते हुए पश्चिम एशिया में फिर से बड़ा टकराव होने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका की तेजी से हो रही सैन्य तैयारी और इजराइल को लगातार हो रही सप्लाई इस बात का संकेत है कि वॉशिंगटन इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। फिलहाल अपडेट जारी रहेगा…।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading