Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को लगा बड़ा झटका: अखिलेश यादव

    By September 1, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    ‘ तीन साल में यह सबसे निचला स्तर है। खुद रिजर्व बैंक ने माना है कि नोटबंदी से चलन से हटाए गए करीब 99 प्रतिशत नोट बैंक में वापस लौटे हैं। काला धन और फर्जी नोट कहां है पता नहीं चला ‘


    लखनऊ, 1सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। इससे न तो कालेधन का पता चला है और नहीं नकली करेंसी का हिसाब मिला है। नहीं भ्रष्टाचार रूका है और नहीं आतंकवादियों की गतिविधियों में कमी आई हैं।
    नोटबंदी का निर्णय भी अब संदेह के घेरे में है। कृषि पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धिदर 2.3 प्रतिशत रही जो वर्ष 2017 की चैथी तिमाही में 5.2 फीसदी थी। मंहगाई अनियंत्रित है। खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों के दामों में तेजी आई है। व्यापार में मंदी है। छोटे उद्योगधंधे चैपट हो गए है। निर्माण कार्य ठप्प होने से फ्लैट और मकान खरीदना कठिन हो गया है नोटबंदी से अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ा है, गरीबों की जरूर शामत आ गई है।
    श्री यादव का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी से विकास कार्यों को बहुत क्षति पहुंची है। उद्योगधंधो का विस्तार रूका है। खनन क्षेत्र में कमी आई है। निर्माण सामग्री मंहगी होने से आवासीय निर्माण में भारी गिरावट आई है। विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीएसटी) भारी गिरावट के साथ 1.2 प्रतिशत रह गया है। नोटबंदी ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया हैं।
    पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के तमाम अर्थशास्त्रियों ने भी नोटबंदी और जीएसटी की उपयोगिता पर शंकाए जताते हुए स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। नोटबंदी के कारण जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में घटकर 5.7 प्रतिशत पर आ गई है। तीन साल में यह सबसे निचला स्तर है। खुद रिजर्व बैंक ने माना है कि नोटबंदी से चलन से हटाए गए करीब 99 प्रतिशत नोट बैंक में वापस लौटे हैं। काला धन और फर्जी नोट कहां है पता नहीं चला।
    अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पहले से यह राय रही है कि नोटबंदी से भारत का अर्थव्यवस्था को कोई फायदा होने वाला नहीं है। नोट काला सफेद नही होता है बल्कि आपसी लेन देन ही कालाबाजारी की श्रेणी में आता है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने बारम्बार इस बात पर जोर दिया है कि नोटबंदी से देश बहुत पीछे हो जाएगा। भारत की जीडीपी दर में जहां गिरावट आई है वहीं चीन ने 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई हैं। जब उन्होंने नोटबंदी से नुकसान की भविष्यवाणी की थी तब उनके विरूद्ध भाजपा नेताओं ने अभियान चलाकर असली मुद्दो से ध्यान भटकाने की कोशिश की थी।
    लेकिन अब तो यह दिन के उजाले की तरह स्पष्ट है कि आर्थिक क्षेत्र गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। मंहगाई घटेगी नहीं, और बढ़ेगी। जो आर्थिकी भाजपा की गलत नीतियों के चलते पटरी से उतर गई हैं उसकेा फिर से पटरी पर लाना आसान नहीं होगा। भाजपा ने जो तबाही मचाई है 2019 तक जनता उसको भूलेगी नहीं, वह इसकी कड़ी सजा देगी।

    #samajwadi party

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    अखिलेश यादव ने उभरते धावक टार्जन से की मुलाकात, प्रतिभा की सराहना कर किया सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading