Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    व्यापारी परेशान, इंस्पेक्टर राज फिर कायम हो गया: अखिलेश यादव

    By December 11, 2017Updated:December 11, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    भाजपा राज में जितने जनविरोधी कानून बने हैं उनसे सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है: रामगोपाल यादव

    लखनऊ 11 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनी है उसने अपने 9 महीने के कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया है। उसने प्रदेश में विकास की गति रोकने के साथ किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। इस सरकार की कोई दिशा भी तय नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार वोट से बनी है उसी से हटेगी। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हित चिंतक है। उसकी ताकत और वोट मिलने पर भाजपा सत्ता से बेदखल होगी और समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की खुशहाली लाने का काम करेगी।
    उन्होंने आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उप्र उद्योग व्यापार संगठन के सम्मेलन में, जिसकी अध्यक्षता सांसद श्री नरेश अग्रवाल ने की, बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने भी सम्बोधित किया।
    उन्होंने ने कहा कि हम आप जो बदलाव चाहते हैं वह सन् 2019 में दिखाई पड़ जाएगा। गुजरात में अभी चुनाव में जनता ने भाजपा पर टैक्स लगाया है। उत्तर प्रदेश में भी व्यापारी क्षुब्ध है। वह भाजपा को सबक सिखाएगा। व्यापारी अब भाजपा की ओर नहीं समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा।
    श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। नोटबंदी से कालाधन वापस आने और भ्रष्टाचार मिटाने का वादा खोखला निकला। जीएसटी ने व्यापार जगत को संकट में डाल दिया है। व्यापारी परेशान हैं इंस्पेक्टरराज फिर कायम हो गया है। व्यापारी सबसे ज्यादा असुरक्षित है। मथुरा, सीतापुर, वाराणसी, और गाजियाबाद में व्यापारियों की लूट और हत्या की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
    उन्होंने ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की जोड़ी को बिगड़ने नहीं देगी। एक के साथ दूसरा भी खुशहाल होता है। खुशहाल व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भाजपा ने इसे तोड़ने का काम किया हैं। समाजवादी पार्टी ने इसीलिए नगरीय निकाय चुनावों में कई व्यापारियों को टिकट दिया। व्यापारियों पर भाजपा के साथ होने का ठप्पा अब हटना चाहिए।
    श्री यादव ने कहा समाजवादी सरकार में कई बड़े काम हुए थे। यूपी 100 डायल से पुलिस कहीं भी घटना स्थल पर 15-20 मिनट में पहुंचती। इससे व्यापारियों को सुरक्षा मिलती। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जहां आवागमन में सुविधा हुई हैं, समय की बचत हुई है वहीं इससे किसान और व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। इस एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर-बलिया से भी जोड़ने का इरादा था किन्तु भाजपा ने तो अच्छे कामों पर रोक लगाने में ही अपनी ताकत लगाई है।
    सम्मेलन में मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव जी ने कहा कि भाजपा राज में जितने जनविरोधी कानून बने हैं उनसे सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है। असलमें भाजपा की नीयत यहां के व्यापारी को पनपने नहीं देने की हैं। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि किसान तो खेती से गुजारा कर लेगा परन्तु व्यापारी का व्यापार नहीं रहा तो कई पीढ़ियों तक वह नहीं पनप पाएगा। इसलिए व्यापारी समाज मन बना ले कि व्यापार पर डाका डालनेवाली भाजपा सरकार को 2019 में हटाना है। उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करना हैं।
    प्रोफेसर साहब ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से परेशान होकर 25 हजार छोटे-बड़े व्यापारी विदेश चले गए हैं। रियल इस्टेट कारोबार ठप्प है। भाजपा सरकार मेक इन इण्डिया का षोर मचाती है लेकिन दवा की सरकारी खरीद के लिए अमेरिकी संस्था का प्रमाणपत्र लगाने की शर्त लगाती हैं। जीएसटी ने व्यापारियों को परेशान करके रख दिया है।
    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को खुलकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का जवाब इसकी सरकार को सत्ता से बेदखल करके देना होगा।
    इस अवसर पर व्यापारियों ने एकस्वर में संकल्प लिया कि वे भाजपा को सबक सिखाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएंगे।
    सम्मेलन में सर्वश्री संजय सेठ, राजेन्द्र चैधरी, नितिन अग्रवाल, एस.के. गर्ग, एसआरएस यादव, मनोज पाण्डेय, राकेश प्रताप सिंह, सुभाष पासी, बृजेश शुक्ल, आनन्द अग्रवाल, सतीश गोयल, जगदीश अग्रहरि, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

    #samajwadiparty UP

    Keep Reading

    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading