Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    इंसानियत न छोड़े, अगर कोई छोड़े तो उसे समझाने का प्रयास करें: राज्यपाल

    By September 23, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    राज्यपाल ने मोहर्रम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

    लखनऊ 23 सितम्बर: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज ‘नार्थ इण्डिया जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ एवं ‘वन वायस’ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य ललित कला अकादमी कैसरबाग में आयोजित 9वीं अंतर्राष्ट्रीय मोहर्रम फोटो और पेन्टिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रो. शारिब रूदौलवी, प्रो. शाबरा हबीब, स्वामी सांरग, शाह हसनैन बकई, श्री हेमन्त तिवारी, नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर सुश्री रूबीना जावेद मुर्तजा, जाॅनथन व रोजी हाकिम, श्री राकेश त्रिपाठी व एवं डाॅ. जैन को शाॅल, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘इमाम हुसैन के बारे में क्या कहूं, मेरे मन में उनके प्रति बहुत श्रद्धा है। इमाम हुसैन जैसे व्यक्तित्व को एक धर्म में नहीं बांधा जा सकता। उनको समाज और धर्म में बांधना उचित नहीं है। वे किसी एक धर्म के इमाम न होकर सबके हैं। श्रद्धा से खिलवाड़ करना मानवता विरोधी है। मानवता की दृष्टि से विचार करना चाहिए और अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार एकजुट होकर भाईचारे का माहौल बनायें। इंसानियत न छोड़े, अगर कोई इंसानियत छोड़े तो उसे समझाने का प्रयास करें। कर्म और वाणी से किसी को पीड़ा देना धर्म नहीं होता। सबको साथ लेकर सद्भावपूर्वक चलना ही आज की आवश्यकता है।’ उन्होंने कहा कि यही इमाम हुसैन के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।
    श्री नाईक ने बताया कि रविन्द्र नाथ टैगौर ने कहा था कि ‘इंसाफ और सच्चाई को जिंदा रखने के लिए फौजों की जरूरत नहीं होती है। कुर्बानियाँ देकर भी जीत हासिल की जा सकती है, जैसा इमाम हुसैन ने कर्बला में किया।’ डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद ने कहा था कि इमाम हुसैन की कुर्बानी किसी एक कौम या मुल्क तक सीमित नहीं है बल्कि यह लोगों में भाईचारे का एक असीमित राज्य है। पूर्व राज्यपाल श्रीमती सरोजिनी नायडू ने कहा था कि मैं मुसलमानों को इसलिए मुबारकबाद पेश करती हूँ कि उनके बीच दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती इमाम हुसैन हैं जो सम्पूर्ण रूप से दुनिया भर की तमाम जाति और समूह के दिलों पर राज करते हैं।
    राज्यपाल ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी एकता का संदेश देती है। करीब 30 से 40 प्रतिशत चित्र उन लोगों ने बनाएं हैं जो मुस्लिम नहीं हैं। उदार चरित्र वाला व्यक्ति दुनिया को एक परिवार मानता है। राज्यपाल ने छाया पत्रकार की बात करते हुए कहा कि कभी-कभी लिखने वाला एक हजार शब्दों में, बोलने वाला चार सौ शब्दों में, वह नहीं कह पाता जो भाव एक चित्र के माध्यम से व्यक्त होता है। उन्होंने कहा कि चित्र बोलते हैं।
    प्रो. शारिब रूदौलवी ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत का पैमाग दिया है। सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए उन्होंने कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत के लिए है।
    स्वामी सांरग ने कहा कि इमाम हुसैन सबके लिए श्रद्धा के पात्र हैं। हिन्दू, मुस्लिम व अन्य धर्म के लोग भी उनके अनुयायी हैं। कोई मजहब बुरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत को मायने दिया है।
    श्री हेमन्त तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इमाम हुसैन की याद दहशतगर्दी से लड़ने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से सभी वर्गों में एकता मजबूत होगी।
    कार्यक्रम का संचालन प्रो. शाबरा हबीब ने किया।

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading