Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    अमित शाह के बेटे ने ऐसा क्या कारनामा कर दिया जिससे ‘टेम्पल इण्टरप्राइजेज’ को 16000 गुना मुनाफा हो गया?: राजबब्बर

    By October 9, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608

    ‘अजीब बात तो यह है जब भारत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री पीयूष गोयल एक औचक प्रेसवार्ता में जय शाह का बचाव करते दिखे। वो भी तब जब उनके खुद के मंत्रीकाल में ही उनके मंत्रालय द्वारा जय शाह की कंपनी को करोड़ों रूपये का सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या श्री जय शाह मोदी मंत्रिमण्डल में मंत्री हैं या भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी? अगर नहीं तो फिर क्यों भारत सरकार के मंत्री एक निजी व्यक्ति के बचाव में अकारण खड़े हैं?’

    लखनऊ 09 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कम्पनी टेम्पल इण्टरप्राइजेज को एक साल में 16000 गुना मुनाफा होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सवाल उठाते न केवल इस कम्पनी की असीमित आय की जांच की मांग की बल्कि एक व्यक्तिगत नागरिक की कम्पनी पर उठाये जा रहे सवालों पर बचाव में आये रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को भी आड़े हाथों लिया। अध्यक्ष ने कहा कि यह लोग मंदिर बनाने का वादा करके सत्ता में आये थे लेकिन इन्होने ऐसा मंदिर ‘‘टेम्पल इण्टरप्राइजेज’’ बना दिया जो सिर्फ लूट खसोट करके अपनी सम्पत्ति बढ़ाने में लगी रही। उन्होने कहा कि कम से कम एक केन्द्रीय मंत्री को तो एक निजी व्यवसायी के बचाव में नहीं आना चाहिए था ऐसा होने से पूरी की पूरी केन्द्र सरकार सवालों के घेरे में आ गयी है। उन्होने पीयूष गोयल पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल जब बिजली मंत्री थे तब उन्होने स्टाक मार्केट में डील करने वाली इस कम्पनी को सौर ऊर्जा का प्रोजेक्ट दिया था जबकि सौर ऊर्जा में इस कम्पनी का कोई अनुभव नहीं था। सवाल उठता है कि क्या ऊर्जा मंत्रालय ने कभी किसी सामान्य व्यापारी के साथ भी ऐसी दरियादिली का प्रदर्शन किया है।
    आज की प्रेसवार्ता की खास बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने सरकार के सामने सात सवाल रखे और साथ ही यह भी कहा कि यह सवाल देश की जनता की तरफ से किये जा रहे सवाल हैं क्योंकि देश की जनता आरोपों की तह तक जाकर सच्चाई जानना चाहती है।

    अमित शाह दें इन 7 सवालों के जवाब:

    1. पहला सवाल यह किया कि टेम्पल इण्टरप्राइजेज प्रा. लि. जो कि श्री अमित शाह की धर्मपत्नी, पुत्रवधू व पुत्र श्री जय शाह की कम्पनी है ऐसा क्या व्यापार करती थी की साल के भीतर ही 16000 गुना कारोबार बढ़ा गया? इसमें क्या परिसम्पत्तियां थीं? कितने कर्मचारी थे? क्या देनदारी थी और इन सबका पैसा कहां से आ-जा रहा था? और अचानक ही वह कौन सी जादू की छड़ी जयशाह के हाथ में लग गई जिससे साल 2012-13 व 2013-14 में नुकसान उठाने वाली कम्पनी ने भाजपा सरकार बनने के एक साल के भीतर 16000 गुना यानी (16लाख प्रतिशत) करोबार बढ़ा लिया?
    2. दूसरा सवाल यह था कि 16000 गुना बढ़े कारोबार वाली इस कम्पनी टेम्पल इण्टरप्राइजेज प्रा. लि. को अक्टूबर 2016 में नुकसान दिखाकर बन्द करने की नौबत आ गयी। क्या आयकर विभाग की जिम्मेदारी नहीं बनती थी कि वह ऐसी संदिग्ध स्थिति में बन्द होने वाली कम्पनी को नोटिस देकर जांच करते? उन्होने कहा कि जनता यह भी जानना चाहती है कि उक्त कम्पनी के एक कमरे के कार्यालय में ऐसी क्या विलासितापूर्ण वस्तुएं व सुविधाएं थीं जिसका किराया 80 लाख रूपये दिखाया गया?
    3. तीसरा सवाल उठाते हुए श्री राजबब्बर ने कहा कि जय शाह की कम्पनी टेम्पल इण्टरप्राइजेज प्रा. लि. के खातों में यह भी दर्शाया गया है कि 51 करोड़ की राशि विदेशों से आयी थी। जनता जानना चाहती है कि ऐसी कौन सी खरीद फरोख्त या व्यवसाय कौन से लोगों से और किन-किन देशों में किया गया जिससे करोड़ों रूपये विदेश से कम्पनी के खाते में आया? क्या करोड़ों की राशि विदेशों से कम्पनी के खाते में आने पर किसी सरकारी एजेंसी के कान नहीं खड़े हुए व कभी कोई पूछताछ क्यों नहीं की गयी?
    4. चौथा सवाल सामने रखते हुए श्री राजबब्बर ने कहा कि श्री अमित शाह के पुत्र जय शाह की कम्पनी टेम्पल इण्टरप्राइजेज प्रा. लि. को के.आई.एस.एफ. फाइनेन्शियल सर्विसेज द्वारा 15.78 करोड़ रूपये का ‘अन सेक्योर्ड लोन’ दिया गया। यहां पर यह भी स्मरण रहे कि के.आई.एस.एफ. फाइनेन्शियल सर्विसेज के मालिक श्री राजेश खण्डवाला हैं जो अम्बानी समूह के गुजरात के कर्ताधर्ता श्री परिमल मथवानी के समधी हैं। श्री मथवानी को राज्यसभा में भाजपा की मदद से झारखण्ड से दूसरी बार चुना गया। जनता का प्रश्न यह है कि क्या श्री राजेश खण्डवाला को इस अनसेक्योर्ड लोन के परिप्रेक्ष्य में कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष राहत या फायदा भी प्राप्त हुआ? या यह सारा कर्ज सिर्फ एक आत्मीय समाजसेवा भर थी? सवाल यह भी है कि क्या जय शाह की कम्पनी के अलावा भी ऐसे अनसेक्योर्ड लोन केआईएफएस फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा किसी और कम्पनी को दिये गये? क्यों कि उनकी बैलेन्शसीट में ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।
    5. पांचवां सवाल उठाते हुए कहा कि अब दूसरी कम्पनी कुसुम फिनसर्व प्रा. लि. की बात करें, जिसे बाद में एलएलपी में बदला गया। यह भी श्री अमित शाह के पुत्र श्री जय शाह की कम्पनी है। उक्त कम्पनी को कालूपुर कामर्शियल कोआपरेटिस बैंक द्वारा 25 करोड़ का ऋण महज 6.20 करोड की दो सम्पत्तियों को गिरवी रख दिया गया। एक सम्पत्ति में श्री अमित शाह की मल्कियत है और दूसरी श्री यशपाल चुदासमा की। यह वही यशपाल चुदासमा हैं जिन्हें सीबीआई द्वारा सोहराबुद्दीन व कौसर बी. फर्जी इनकाउंटर केस में श्री अमित शाह के साथ आरोपित किया गया था व साल 2015 में सीबीआई कोर्ट ने इन्हें व श्री अमित शाह को बरी कर दिया। देश की जनता रिजर्व बैंक आफ इण्डिया से पूछना चाहती है कि क्या आरबीआई व बैंक के नियम इस बात की अनुमति देते हैं कि मात्र 6.20करोड़ की सम्पत्ति पर 25 करोड़ का ऋण दिया जा सके? क्या इन्हीं उदार शर्तों पर कालूपुर बैंक द्वारा ऐसा ऋण अन्य किसानों व छोटे व्यवसायियों को भी दिया गया है या फिर मापदण्ड अलग-अलग हैं?
    6. छठा सवाल सामने रखते हुए कहा कि श्री अमित शाह के बेटे श्री जय शाह की दूसरी कम्पनी, कुसुम फिनसर्व प्रा0 लि0 की अनोखी दास्तां यहीं समाप्त नहीं होती है। इस कंपनी का प्राथमिक धंधा तो शेयर व्यापार व आयात-निर्यात का है। 2014 में मोदी सरकार बने व श्री पीयूष गोयल के केन्द्रीय बिजली मंत्री बनने के बाद, इस कंपनी ने 2016 में पवन चक्की(विंडमिल) द्वारा 2.1 मेगावाट बिजली उत्पादन का प्लांट भाजपा शासित मध्य प्रदेश के रतलाम में लगाने का निर्णय लिया। बिजली मंत्रालय के रिन्यूएबल एनर्जी के तहत मिनी रत्न संस्था (प्त्म्क्।) द्वारा 10.35 करोड़ का ऋण भी जय शाह की कंपनी को दे दिया गया। देश जानना चाहता है कि वो ऐसे कौन से मापदंड हैं जिसके तहत शेयर व आयात-निर्यात का धंधा करने वाली कंपनी, जिसे बिजली उत्पादन का रत्ती भर भी अनुभव नहीं था, भारत सरकार द्वारा सस्ते ऋण के योग्य पाया गया?
    7. सातवां सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की राजनीति में सबसे विचित्र घटना तो तब घटी जब भारत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री पीयूष गोयल एक औचक प्रेसवार्ता में जय शाह का बचाव करते दिखे। वो भी तब जब उनके खुद के मंत्रीकाल में ही उनके मंत्रालय द्वारा जय शाह की कंपनी को करोड़ों रूपये का सस्ता ऋण उपलब्ध कराया गया। अब सवाल यह उठता है कि क्या श्री जय शाह मोदी मंत्रिमण्डल में मंत्री हैं या भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी? अगर नहीं तो फिर क्यों भारत सरकार के मंत्री एक निजी व्यक्ति के बचाव में अकारण खड़े हैं?  उन्होने कहा कि वक्त की मांग है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बगैर देरी किये इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए श्री अमित शाह का इस्तीफा लें या उन्हें पदमुक्त कर दें। उन्होने कहा कि एक विश्वसनीय जांच हेतु सुप्रीमकोर्ट के दो पदासीन न्यायाधीशों का कमीशन बनाया जाए जो यथासंभव शीघ्र अपनी रिपोर्ट दे व सच्चाई की तह में जाकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की अनुसंसा करे।

    भ्रस्टाचार की हद: अमित शाह के बेटे जय शाह की कम्पनी टेम्पल इण्टरप्राइजेज को एक साल में 16000 गुना मुनाफा होने पर कांग्रेस ने पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन

    Photo: Azam Husain

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading