Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    अस्पतालों में बच्चों की मौतें होना बहुत ही शर्मनाक घटनाएं हैं: राज बब्बर

    By September 9, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया: राज बब्बर


    लखनऊ 09 सितम्बर। उत्तर प्रदेश में किसानों एवं नौजवानों की समस्याओं से जमीनी स्तर पर रूबरू होने और उनके समाधान के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर द्वारा शुरू किये गये समस्त उत्तर प्रदेश में ‘हक मांगो अभियान’ के अन्तर्गत ‘न कर्ज माफी-न रोजगार का मौका-प्रचण्ड बहुमत-फिर भी प्रचण्ड धोखा, कार्यक्रम के तहत आज जनपद गोरखपुर के मोहल्ला-मान बेला में आयोजित ‘हक मांगो’ अभियान कार्यक्रम में किसानों एवं नौजवानों से रूबरू हुए।
    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि ‘हक मांगो’ अभियान कार्यक्रम में पहुंचने के पूर्व श्री राजबब्बर ने बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल लिया और भर्ती बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होने कहा कि योगी जी जो अपने ट्रस्ट का हास्पिटल बनवा रहे हैं उसकी चिन्ता उन्हें अधिक है जबकि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हाल दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। जिस प्रकार पूरे प्रदेश के अस्पतालों में बच्चों की मौतें हो रही हैं वह बहुत ही शर्मनाक है सरकार आज भी उसकी लीपापोती करने में लगी है।
    श्री हैदर ने बताया कि हक मांगो अभियान कार्यक्रम के तहत मोहल्ला मान बेला में भारी संख्या में मौजूद किसानों, नौजवानों ने चौपाल में अपनी समस्याएं बताईं- जिसमे किसानों ने कर्ज माफी के वादों को आज तक न पूरा किये जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। चौपाल में मौजूद नौजवानों ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद रोजगार न मिलने की बात दोहराई। बिजली न मिलने की बात किसानों ने बतायी।
    इस मौके पर श्री राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों और नौजवानों की पक्षधर रही है-किसान देश का अन्नदाता है। वह तथा उसका परिवार पूरी तरह सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया है चुनाव के दौरान जिस कर्जमाफी की बात की गयी थी आज भाजपा अपने उस वादे से मुकर रही है। चुनाव में भाजपा ने किसानों को झूठे सपने दिखाकर वोट हासिल किया और अब किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं आज उनकी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसान भुखमरी की कगार पर हैं लेकिन योगी सरकार उनकी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख रही है। नौजवानों को नौकरियां न मिलने से बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ रही है जो चिन्ता का विषय है।
    श्री हैदर ने बताया कि कार्यक्रम में जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं भारी संख्या में आम जनमानस की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    August 17, 2026
    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    August 17, 2026
    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    August 17, 2026

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading