भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों का सफल प्रचार प्रसार करने वाले पीआरओ राजीव रंजन कुमार उर्फ रंजन सिन्हा अब नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। यानी रंजन सिन्हा अब रियालिटी शो को जज करते नजर आएंगे। लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। वे प्रदीप के शर्मा और रजनीश मिश्रा की आने वाली भोजपुरी फिल्म “डार्लिंग” में जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लीड रोल में नजर आने वाली है, जिनके साथ राहुल शर्मा स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं।
यही नही रंजन सिन्हा के नाम से फिल्म में एक किरदार भी है, जो लोगों को खूब पसंद आएगा। यह किरदार मशहूर कमेडियन रोहित सिंह मटरु कर रहे हैं। रंजन सिन्हा इससे पहले भी एक फिल्म में नज़र आ चुके हैं, जिसे रजनीश मिश्रा ने ही निर्देशित किया था। फिल्म था “राज तिलक” जिसे वे पंडित की भूमिका में नजर आए थे। अब जज बने हैं।