पटना, 19 सितंबर 2025: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और निर्देशक महमूद आलम अपनी नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे। विशेष टीम के साथ यहां वीणा टॉकीज के नून शो में निरहुआ दर्शकों से रूबरू होंगे, जहां फैंस का जोरदार स्वागत होने की उम्मीद है।
फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो चुकी है और दादी-पोते के अनोखे रिश्ते, भावनाओं व सामाजिक बदलावों पर बनी इस मनोरंजक कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित, पुष्पा वर्मा (दादी की भूमिका में), विजय महादेव गोस्वामी, संजय पांडे, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख समेत अन्य कलाकारों का अभिनय सराहनीय है।
निर्माता-निर्देशक महमूद आलम ने कहा, “दर्शकों का प्यार देखकर खुशी हो रही है। हमने एक्शन, रोमांटिक गाने और पारिवारिक ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण तैयार किया है।” संगीत मधुकर आनंद का है, जबकि गीत प्यारे लाल यादव, विनय बिहारी और जाहिद अख्तर ने लिखे। छायांकन आरएन सिंह, संपादन राजेश अग्रवाल और अन्य तकनीकी विभागों में विकास आनंद, सीमा यादव जैसे नाम शामिल हैं।ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ था, और अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।







