बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर कुमार विश्वास ने की थी अभद्र व अमर्यादित टिप्पड़ी जिसके विरोध में AUDSU संग़ठन के छात्रों ने ‘कुमार विश्वास ‘का पुतला फूकां
लखनऊ 05 दिसम्बर। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पर डॉ कुमार विश्वास द्वारा की गयी अभद्र व अमर्यादित टिप्पड़ी के विरोध में आज (AUDSU) संग़ठन के छात्रों ने विवि में डॉ कुमार विस्वास का पुतला फूकां और उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से माँग की है कि बाबासाहेब का अपमान करने वाले कुमार विश्वास पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करे।

बता दें डॉ कुमार विस्वास ने अभी हाल ही में डॉ भीमराव अंबेडकर पर विवादस्पद बयान दिया था जिसका चौतरफा विरोध हुआ इसी कड़ी में आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में बहुजन छात्र संगठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) संग़ठन के छात्रों में काफी आक्रोश दिखा और शाम पांच बजे विवि के गेट नं 03 पर समस्त छात्र एकत्त्रित हुये और विरोध स्वरुप कुमार विश्वास का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।
AUDSU संग़ठन के तहत कुमार विश्वास का विरोध करने वाले छात्र शिवम् आदित्य, अलोक कुमार, सुधीर , कृष्णमोहन लाल, विकास, जयसिंह, दिवाकरराम विपिन,क्रांति कुमार, सौरभ, राजकुमार,दयानंद, आशुतोष, सतीश, कमलेश ,अंकित , और अन्य सैकड़ो बहुजन छात्रो ने विरोध किया है।









