Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बर्मा में मुसलमानों के नरसंहार के खिलाफ मजलिसे ओलमाए हिंद विरोध प्रदर्शन

    By September 9, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588
    लखनऊ 9 सितम्बर : बर्मा म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार और बर्मा सरकार की बर्बरता और आतंक के खिलाफ आज जुमे की नमाज के बाद आसफि मस्जिद में मजलिसे ओलमाए हिंद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रर्दशकारियों ने बर्मा सरकार और सेना के अत्याचार एवं बर्बरता के खिलाफ नारे लगाए और सऊदी अरब के सहयोगी देशों के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी जो बर्मा में मुसलमानों के नरसंहार और उन पर किए जा रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए है। प्रर्दशकारियों ने सऊदी सरकार, सऊदी गठबंधन, इजरायल एवं अमेरिकी आतंकवाद और बर्मा सरकार के जुल्म व आतंक के खिलाफ नारेबाजी की।
    इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अपने विरोध संदेश में बर्मा सरकार के अत्याचार व आतंक की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आखिर बर्मा में मुसलमानों के नरसंहार और सैन्य आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार संस्थायें कड़े कदम क्यों नहीं उठातीं। मौलाना ने कहा कि 34 मुस्लिम देशों का गठबंधन भी मुसलमानों के नरसंहार पर मूकदर्शक है, यदि यह गठबंधन मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता तो इस गठबंधन का किया फायदा है। मौलाना ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि हमारा देश हमेशा मजलुमों का साथी रहा हे इस लिये हमारी सरकार को चाहिये के वह बर्मा में  मुसलमानों के नरसंहार और सेना की बर्बरता के खिलाफ अपने अधिकारों का पूरा उपयोग करे और मुसलमानों के संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठायें जायें। मौलाना ने संयुक्त राष्ट्र से मांग करते हुये कहा कि बर्मा में मुसलमानों के नरसंहार को रोका जाए और उनकी जान-माल और इज्जत की रक्षा को सुनिश्चित बनाया जाये एवं बर्मा सरकार पर वैशविक अदालत में मुकदमा चलाना चाहिए।
    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मौलाना रजा हुसैन ने कहा कि बर्मा में मुसलमानों का अंधाधुंध कत्लेआम किया जा रहा है लेकिन दुनिया चुप है ,क्यिा मुसलमान की जान जान नहीं होती है, आखरि जब मुसलमानों पर अत्याचार होता है तब पुरी दुनिया मूकदर्शक क्यों बन जाती है। मौलाना ने कहा कि हम केवल मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार का विरोध नहीं करते बल्कि दुनिया में जहां भी अत्याचार हो रहा है चाहे वह किसी भी धर्म और जाति व जनजाति के व्यक्ति पर हो उस्की निंदा करते हैं, लेकिन दुनिया मुसलमानों के नरसंहार पर कियो चुप्प है?
    मौलाना इस्तफा रजा ने भी बर्मा में मुसलमानों के नरसंहार की निंदा की और कहा कि लाखों मुसलमान अब तक पलायन कर चुके हैं यह बहुत दुखद समाचार है अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय अभी भी नहीं जागा तो आतंकवाद की आग पूरी दुनिया में फैल जाएगी ।
    मौलाना फिरोज हुसैन ने भी बर्मा में सरकार के संगठित आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि सऊदी सरकार और अन्य इस्लामी देश आखिर क्यों चुप हैं? आखिर उनका गठबंधन किस आधार पर स्थापित किया गया था?यदि वह मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार वे हिंसा की निंदा नहीं कर सकते तो उन्हें इस्लामी देश कहना भी गलत है।
    बर्मा सरकार के आतंकवाद के खिलाफ आयोजित हुए इस विरोध प्रदर्शन में मौलाना फिरोज हुसैन, मौलाना शबाहत हुसैन, मौलाना मंजर अब्बास शफई, मौलाना इस्तफा रजा, मौलाना मोहम्मद इसहाक और अन्य विद्वानों के साथ आसफि मस्जिद नमाजियों ने भाग लिया।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading