Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    पंजाबी रंग में डूबी किशोरी शाहणे विज, गुरदीप मेहंदी ने किया हिप-हॉप में धमाकेदार डेब्यू

    ShagunBy ShagunDecember 1, 2025 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Punjabi-tinged teenager Shahane Vij and Gurdeep Mehndi make impressive hip-hop debuts
    पंजाबी रंग में डूबी किशोरी शाहणे विज, गुरदीप मेहंदी ने किया हिप-हॉप में धमाकेदार डेब्यू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 443
    Punjabi-tinged teenager Shahane Vij and Gurdeep Mehndi make impressive hip-hop debuts
    पंजाबी रंग में डूबी किशोरी शाहणे विज

    मुंबई: इस वक्त पंजाब की सरज़मीं दो बड़े सितारों के नए अवतार की गवाह बन रही है। हिंदी-मराठी सिनेमा की जानी-पहचानी अदाकारा किशोरी शाहणे विज पहली बार पंजाब पहुंची हैं और पंचकूला के पास शूट हो रही वेब सीरीज़ “सजदा” में एक ताक़तवर, अमीर और फिटनेस-प्रेमी महिला की दमदार भूमिका निभा रही हैं। किशोरी ने बताया कि उनके पति दीपक बालराज विज पंजाबी होने की वजह से उन्होंने बिना सोचे हामी भर दी। पंजाब की मेहमाननवाज़ी और देसी खाने ने उनका दिल जीत लिया।

    “डाइट प्लान तो टूट ही गया, लेकिन मज़ा आ गया,” वे हंसते हुए कहती हैं। “सजदा” के सेट पर पंजाबी कलाकारों से मिली तारीफ़ों और ऑफ़र्स ने उनके लिए पंजाबी फ़िल्मों के दरवाज़े भी खोल दिए हैं। किशोरी ने साफ़ कहा, “अच्छा रोल आया तो पंजाबी फ़िल्में भी ज़रूर करूँगी।”

    Punjabi-tinged teenager Shahane Vij and Gurdeep Mehndi make impressive hip-hop debuts
    पंजाबी रंग में डूबी किशोरी शाहणे विज, गुरदीप मेहंदी ने किया हिप-हॉप में धमाकेदार डेब्यू

    “बॉर्न रिच”-गुरदीप मेहंदी और रैपर रागा का देसी हिप-हॉप धमाका

    इसी बीच पंजाबी संगीत के चहेते गायक गुरदीप मेहंदी ने भी अपना नया रंग दिखाया है। उन्होंने देसी हिप-हॉप ट्रैक “बॉर्न रिच” रिलीज़ कर गुरदीप 2.0 की शानदार एंट्री की है। रैपर रागा के साथ मिलकर बनाया यह गाना मेहनत से सफलता हासिल करने वाले युवाओं का एंथम है। गुरदीप कहते हैं, “यह ट्रैक सिर्फ़ गाना नहीं, एक बयान है कि सफलता ख़ानदानी नहीं, मेहनत की कमाई होती है।” गाना सभी स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसका म्यूज़िक वीडियो सारेगामा यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रहा है।

    एक तरफ़ किशोरी पंजाब की ज़मीन पर अपनी एक्टिंग की नई पारी शुरू कर रही हैं, तो दूसरी तरफ़ गुरदीप मेहंदी पंजाबी बीट्स को हिप-हॉप के साथ मिलाकर नई पीढ़ी को झुमने पर मजबूर कर रहे हैं। सचमुच, इस वक्त पंजाबी कल्चर अपने सबसे रंगीन और ज़ायकेदार मूड में है!

    Shagun

    Keep Reading

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Actress Nyrraa M Banerji is once again making headlines with her stunningly glamorous and stylish appearance. Through her latest photos, she has created a buzz on social media, leaving fans mesmerized and showering her with praise. Known for her distinctive presence in the world of fashion and glamour, Nyrraa has once again captured everyone's attention with a look that is both bold and elegantly sophisticated. In the recently shared pictures, Nyrraa's confidence, fashion sense, and captivating personality shine through effortlessly. Her striking outfit, flawless makeup, and powerful expressions add an extra layer of charm to her overall appearance.

    नायरा एम बनर्जी का बोल्ड ग्लैमर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    From Cannes to Cocktail 2: Two big Bollywood buzzwords

    कान्स से कॉकटेल 2 तक: बॉलीवुड की दो बड़ी चर्चाएं

    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    June 2, 2026
    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    June 2, 2026
    Five Women Honored, Inspired by Ahilyabai Holkar

    अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से सम्मानित हुईं पाँच महिलाएँ

    June 1, 2026
    Administration Intervenes in Prayagraj to Halt Sanjay Singh's Event Amidst Discussion on Paper Leak Scandal

    पेपर लीक पर चर्चा मामले में प्रयागराज में संजय सिंह का कार्यक्रम रुकवाने पहुंचा प्रशासन

    June 1, 2026
    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    June 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading