Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    लोगों की तरक्‍की जनतांत्रिक विकास पार्टी का लक्ष्‍य

    By May 8, 2018 बिहार No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 519

    अनिल कुमार ने किया नई पार्टी का एलान

    पटना, 08 मई 2018: जनतांत्रिक पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने आज पटना में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान अपनी नई पार्टी के नाम का एलान कर दिया। निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीयन के बाद अब उनकी पार्टी का नाम ‘जनतांत्रिक विकास पार्टी’ होगा। श्री कुमार ने कहा कि देश में कई राजनीतिक पार्टियां रही हैं। कई को प्रत्‍यक्ष या परोक्ष रूप से शासन का भी मौका मिला। मगर सबों ने अपना ध्‍यान विकास कार्यों के बजाया अपनी शोहरत और दौलत बनाने में लगाई। इसका खामियाजा आज देश को भुगतना पड़ रहा है और देश में आज लोग जाति, धर्म, संप्रदाय, ऊंच नीचे, भेदभाव को लेकर आपस में लड़ रहे हैं, जिसमें इन्‍हीं राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता कहीं न कहीं रहती है। लेकिन समाज में फैली तमाम बुराईयों से उपर उठकर हमने जनतांत्रिक पार्टी बनाई थी, जिसका नाम अब चुनाव आयोग के रजामंदी से ‘जनतांत्रिक विकास पार्टी’ हो गई है। इसका एकमात्र एजेंडा है समाज के अंतिम पायदान के लोगों की जरूरतों को पूरा करना और उनकी परेशानियों को दूर करना।

    उन्‍होंने बताया कि इसको लेकर ‘जनतांत्रिक विकास पार्टी’ द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पटना में किया गया था, जो आज सफलतापूर्वक संपन्‍न हो गया। इसमें प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया और देश के निर्माण में ‘जनतांत्रिक विकास पार्टी’ द्वारा तय किये गए कार्यों को पूरा करते हुए विनिर्माण की राजनीति में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्‍प लिया। श्री कुमार ने कहा कि देश के साथ – साथ बिहार में आज रोजगार नहीं मिल रहा है। लगतार रोजगार की संख्‍या घट रही है। उसके बाद खेती, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, कानून व्‍यवस्‍था, उद्योग – धंधे सब चौपट हैं। कांग्रेस के राज को ब्राह्मणवादी बताया गया। फिर जंगलराज से बिहार को जाना गया और उसके बाद न्‍याय के साथ विकास की बात करने वाली सरकार आई। मगर हश्र वही रहा कि न न्‍याय मिल रहा है और न विकास हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है फिर हो क्‍या रहा है।

    श्री कुमार ने कहा कि आज दुनिया के अन्‍य देशो में सलाना पर कैपिटा इनकम लाखों में है, जबकि हमारे देश में ये मानकों के अनुसार भी काफी कम है। इस मामले में सलाना आय 7200 रूपए है और देश का स्‍थान 122वां हैं। यह काफी दुर्भाग्‍य की बात है। इसके जिम्‍मेवार देश के राजनेता और राजनीतिक दल हैं। उन्‍होंने बिहार के संदर्भ में कहा कि बिहार में अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। विकास की गाड़ी पटरी से बाहर है। शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य का बुरा हाल है। अधिकतर सड़कें आज भी खराब है। किसानों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। शिक्षा व राज्‍य के कर्मचारी आये दिन सड़क पर होते हैं। ऐसे में भी कुछ लोग खुद को विकास पुरूष कहलवाते हैं और जनता की गाढ़ी कमाई अपनी बराई में फूंक देते हैं।

    संवाददाता सम्‍मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय मंडल ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि ‘जनतांत्रिक विकास पार्टी’ देश व राज्‍य की जनता को एक ऐसा मजबूत विकल्‍प देने की तैयारी क‍र रहा है, जो आजादी के बाद आज तक किसी भी दलों ने नहीं किया है। हमारी पार्टी का उद्येश्‍य और लक्ष्‍य बिलकुल स्‍पष्‍ट है और हम कुर्सी की जगह अपने सिद्धांतों और जनमानस की आकांक्षाओं पर खड़े उतरने की कोशिश करेंगे। आज पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हमने इसके लिए शपथ भी लिया। उन्‍होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने अध्‍यक्षीय भाषण से पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरने का काम किया। वहीं  मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जगनारायण सिंह ने किया। इसके अलावा महिला प्रकोष्‍ठ की प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, रविन्द्र चरण मंडल, प्रशांत प्रियदर्शी, सुखदेव यादव, कृष्णनंदन शर्मा,कुशावती देवी के अलावा डॉ रचना कुमार, बदुद  आलम, फिरोज  आलम, मोहम्मद हामिद, शाहजहाँ समेत कई अन्‍य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading