Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    येदियुरप्पा से छिना कर्नाटक का ताज, बहुमत साबित करने में रहे नाकाम

    By May 19, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 493

    कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता अब साफ

    बैंगलोर,19 मई। आखिरकार आज बीजेपी का गणित बहुमत साबित करने में फेल हो गया। वह बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े भी नहीं जुटा पायी जिससे उसकी बड़ी फजीयत हुई। पहले ही सीएम पद की शपथ ले चुके येदियुरप्पा का कॉन्फिडेंस आज शक्तिपरीक्षण से पहले ही लड़खड़ाता दिख रहा था। और अंतत: वही हुआ जिसका बीजेपी को डर था। बहुमत के लिए जरूरी संख्या बल नहीं मिलने के कारण बीजेपी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

    वहीं कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। आज दिन भर चले पोलिटिकल ड्रामे के बीच लोगों की पूरी निगाहें भारतीय जनता पार्टी के शक्तिपरीक्षण पर लगी रहीं। जिसमे वह बहुमत साबित करने में नाकाम रही। अब लोगो की निगाह कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और कर्नाटक विधानसभा पर टिकी गयी है. फिलहाल आज जो अंतिम परिणाम जो आया उसमे बहुमत साबित करने में नाकाम रहे और उनसे कर्नाटक का ताज छिन लिया।

    एक-एक विधायकों पर पहरा कहाँ से जुटता जादुई आंकड़ा

    सदन में आज बीजेपी के लिए 112 विधायकों का जादुई आंकड़ा जुटा पाना एक कठिन कार्य था। कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन इसके लिए पहले से अलर्ट थे। जिसमें बीजेपी को सफल नहीं होने पर उसे सत्ता गंवानी पड़ी। फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस-जेडीएस ने अपने एक-एक विधायकों पर पहरा लगा रखा था। वहीं पूरे घटनाक्रम पर सुप्रीम कोर्ट की भी नजर थी। राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा सरकार को शपथ भले ही दिला दी थी, लेकिन ऐसी पांच वजहें थीं जिनके चलते येदियुरप्पा की सरकार का जाना तय माना जा रहा था।

    मैं जीवन भर जंग लड़ता रहा हूं: येदियुरप्पा

    सदन में फ्लोर टेस्ट से पहले येदियुरप्पा ने तीन बजे के करीब अमित शाह से बात की थी और उन्हें स्थितियों से अवगत कराते हुए निर्देश प्राप्त किया। जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब येदियुरप्पा ने एक भावुक भाषण देते हुए कहा कि इस चुनाव में हम सभी एक दूसरे के खिलाफ लड़े। कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के रुप मे उभारा। उन्होंने कहा कि मैं सदैव अपने किसान भाइयों की चिंता करता रहा हूं, उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहा हूं और जब तक जीवित हूं प्रयास करता रहूंगा। इसको लेकर सभी दलों को किसानों के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। आज मेरी अग्निपरीक्षा है। मैं जीवन भर जंग लड़ता रहा हूं। उन्होंने भावुक मन से कहा कि आप सोच के देखिए अगर हमें 113 सीटें दी होती तो राज्य की तस्वीर बदल जाती. येदियुरप्पा ने कहा कि मैं जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि हमें अपार सहयोग दिया। येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की चाल से देश को नुकसान पहुंचा है। मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। यहां से मैं सीधे राज्यपाल के पास जाऊंगा और उनसे मुलाकात कर इस्तीफा पेश करूंगा।

     

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading