कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने रक्षा मंत्रालय के एक दस्तावेज को लेकर सरकार को घेरा था बाद में इस दस्तावेज को मंत्रालय की वेबसाइट से हटा लिया गया था। इसको लेकर और विजय माल्या को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी का ये ट्वीट काफी ज्यादा लोगों ने रिट्वीट भी किया है।
बता दें कि, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए राहुल गांधी ने रक्षा मंत्रालय के एक हालिया दस्तावेज के हवाले से सवाल किया है कि प्रधानमंत्री आखिर झूठ क्यों बोल रहे हैं। हालांकि, अब उस दस्तावेज को रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटा लिया गया है। इसी के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर व्यंगात्मक हमला किया है।
राहुल गांधी का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें गायब हुई। माल्या हो या राफेल, मोदी या चोक्सी… गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़। ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।







