Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    राहुल रॉय ने की आदर्श जैन की पुस्तक “इंडिया इज माय कंट्री” की रिलीज, PoK की दर्दभरी कहानी पर आधारित

    ShagunBy ShagunJanuary 13, 2026 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Rahul Roy launched Adarsh ​​Jain's book "India Is My Country," which is based on the painful story of PoK (Pakistan-occupied Kashmir).
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,420

    नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्ममेकर और लेखक आदर्श जैन की अंग्रेजी पुस्तक “इंडिया इज माय कंट्री” का विमोचन दिल्ली के होटल हॉलिडे इन में हुआ। 1990 की सुपरहिट फिल्म “आशिकी” के अभिनेता राहुल रॉय ने पुस्तक का लोकार्पण किया।

    पुस्तक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के उन लोगों की सच्ची और कटु कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान के अत्याचारों से त्रस्त हैं और भारत में शामिल होना चाहते हैं। आदर्श जैन ने बताया, “पुस्तक में लिखी हर बात 100% सत्य है। PoK के लोग पाकिस्तान के जुल्म सहते हैं, कश्मीरी पंडितों को जबरन मुस्लिम बनाया गया, नाम बदले गए, लेकिन ‘पंडित’ खिताब नहीं छोड़ा। पाकिस्तान उन्हें यह नाम हटाने पर मजबूर करता है, पर वे कहते हैं – ‘हम भारत की पैदाइश हैं, भारत ही हमारा मूल देश है’।”

    इस पुस्तक पर ही आधारित आदर्श जैन की आगामी हिंदी फिल्म “भारत देस है मेरा” जल्द रिलीज होगी, जिसमें पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा मुख्य भूमिका में हैं। वे मोहम्मद शफी पंडित का किरदार निभा रहे हैं – एक पाक एक्टिविस्ट जो भारत में मिलना चाहते हैं। फिल्म में देशभक्ति, जवानों के त्याग, भारत की विविधता और एकता को दर्शाया गया है। इसमें कई देशभक्ति गाने भी हैं जो देशप्रेम को मजबूत करेंगे।

    निर्मात्री अचला जैन ने कहा, “यह फिल्म जवानों के बलिदान और देशभक्ति की सीख देती है। अनूप जलोटा जी का अभिनय और गायन शानदार है।” फिल्म 2026 में पूरे भारत में एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज होगी। ट्रेलर जल्द म्यूजिक लेबल पर आने वाला है।

    कार्यक्रम में विकास सिंह, शाहिद शम्स, अचला आदर्श जैन, संजय भूषण पटियाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आदर्श जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म PoK की स्थिति पर जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेगी। ( https://shagunnewsindia.com/शगुन न्यूज़ इंडिया – देशभक्ति की सच्ची कहानियां)

    Shagun

    Keep Reading

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading