Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण के काम में तेजी लायेगी सरकार : पीयूष गोयल

    ShagunBy ShagunSeptember 21, 2017 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 481

    नयी दिल्ली, 21 सितंबर : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि सरकार रेलवे ट्रैकों के पूर्ण विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से काम करने पर गौर कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे बडी राशि की बचत होगी तथा रेलवे का परिचालन अनुपात सुधरेगा।
    कोयला मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे गोयल ने कहा, अभी रेलवे को डीजल पर 16,000 करोड रुपये सालाना खर्च करना पड रहा है और अगर हम विद्युतीकरण करते हैं तो यह राशि आधी से भी कम रह जाएगी। भारतीय रेलवे पर काफी बोझ है। अन्य खर्च के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद जो वेतन बढा है, उससे परिचालन अनुपात ठीक नहीं है। ऐसे में विद्युतीकरण से खर्च कम होगा और परिचालन अनुपात बेहतर होगा।
    यहां भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के 12वें राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन के दौरान अलग से संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण और उसके रखरखाव को लेकर 2004 और 2014 के बीच निवेश काफी कम हुआ है। इससे भारतीय रेलवे को काफी क्षति पहुंची है। मेरे पूर्ववर्ती सुरेश प्रभु ने इसे तेजी से ठीक करने के लिये काम किया है और हम इसमें और तेजी ला रहे हैं।
    गोयल ने कहा, विद्युतीकरण से जुडे लागों से बातचीत हो रही है। उपकरण और बुनियादी ढांचा की पर्याप्त उपलब्धता को देखना है….हम सब बातों को ध्यान में रखकर पूरे मामले पर फिर से गौर कर रहे हैं।
    यह पूछे जाने पर कि जिस प्रकार उन्होंने बिजली मंत्री रहते एक निश्चित समय में सभी गांवों और घरों को बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा, रेलवे में विद्युतीकरण के मामले में ऐसा कोई लक्ष्य रखेंगे, गोयल ने कहा, अभी मैं मंत्रालय में नया हूं। बडा मंत्रालय है। मैं इन सब चीजों पर काम कर रहा हूं, जल्दी ही इस बारे में जवाब दूंगा।
    उल्लेखनीय है कि हाल में मंत्रिमंडल में फेरबदल में गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी। वहीं सुरेश प्रभु को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है।
    कोयले में वाणिज्यिक उत्पादन के बारे में मंत्री ने कहा, जल्दी ही कोयले में हम वाणिज्यिक खनन शुरू करना चाह रहे हैं। अंतिम रूप से पूरी प्रक्रिया पर काम जारी है और जल्दी ही इस बारे में निर्णय किया जाएगा।
    इससे पहले, सम्मेलन में उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों एवं सेवाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिये हमें चलता है , ठीक हो जाएगा , कोई बात नहीं का रख छोडना होगा और गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Aadhaar Biometric Lock: The smartest way to protect your identity from cyber thieves.

    आधार बायोमेट्रिक लॉक: अपनी पहचान को साइबर चोरों से बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading