होली पर हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगा त्योहार (एक खबर)
हुड़दंगियों के लिए वही बेहतर जगह है भी!
होली के दिन भी बारिश के आसार (एक खबर)
यानी भिगो-भिगोकर मारे जाने का पूरा इंतजाम !
एल्युमिनियम वर्क लगाकर बेच रहे थे मिठाई (एक खबर)
मुनाफे की हवस जो न करा दे!
बस में छेड़छाड़ करने वाले सिपाही को भीड़ ने पीटा (एक खबर)
खाकी का लाइसेंस यहां काम न आया !
वेतन के लिए कर्मचारियों ने निदेशक को घेरा (एक खबर)
त्योहार में यह रोना भला और किससे रोयें!







