मुंबई : भाषा और सरहदों की सीमाएं तोड़ते हुए राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार सफलता हासिल की है। 3 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज हुई यह फिल्म लगातार दो हफ्तों से नंबर 1 ट्रेंडिंग पर बनी हुई है।
वैश्विक पहुंच और मजबूत रेटिंग
फिल्म की भावनात्मक कहानी 120 से अधिक देशों के दर्शकों तक पहुंच चुकी है। IMDb पर 8.2 की रेटिंग और 24 अवॉर्ड्स ने इसकी लोकप्रियता को और मजबूत किया है।
कहानी और कलाकार
इंसानी रिश्तों, संघर्ष और जिंदगी की जटिलताओं को राजस्थान की सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में पिरोती ‘ओमलो’ दर्शकों से गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनाती है। प्रमुख भूमिकाओं में शंभो महाजन, सोनू रणदीप चौधरी और सोनाली शर्मिष्ठा हैं।
क्षेत्रीय सिनेमा की वैश्विक मिसाल
रोहित माखीजा, मनीष गोपलानी, नेहा पांडे और सोनू रणदीप चौधरी द्वारा निर्मित यह फिल्म क्षेत्रीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय संभावनाओं का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।







