Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘वागले की दुनिया-नई पीढ़ी नए किस्से’ में खतरे में पड़ी राजेश की नौकरी!

    ShagunBy ShagunMarch 10, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 785

    सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नए किस्से’ का शो अपनी शानदार कहानियों से दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है। शो ने 80 के दशक और आज के आम आदमी के बीच के अंतर को भरने के लिए कदम उठाया है और यह एक बार फिर हमें यादों के गलियारे में लेकर जाता है। ओरिजिनल वागले सीरीज़ के सितारों अंजन श्रीवास्तव और भारती आचरेकर के अलावा, इस शो में सुमीत राघवन जूनियर वागले (राजेश) के रूप में नज़र आ रहे हैं, जो आज के दौर के आम आदमी की जिंदगी को दर्शा रहे हैं।

    जैसे-जैसे यह कहानी आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे वागले परिवार पैसे की कमी के कारण मुश्किल और तनावपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हो रहा है, क्योंकि राजेश वागले (सुमीत राघवन) ने अपनी नौकरी खो दी है। जबकि एक तरफ राजेश की नौकरी खतरे में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उसकी बेटी सखी(चिनमयी साल्वी) ने अपने दोस्तों के साथ एक हाईकिंग ट्रिप पर जाने की योजना बनाई है जिसके लिए वह बहुत ज़्यादा उत्साहित है।

    बिजली का बिल बढ़ने और रोज़मर्रा के खर्चों के लिए पैसों की ज़रूरत की वजह से राजेश और पूरा परिवार बहुत ही ज़्यादा परेशान है जिसकी वजह से वह अपना गुस्सा सखी पर उतार देता है। वंदना (परिवा प्रणति) इस स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन सखी विद्रोह करती है, और इससे हालात और पेचीदा हो जाते हैं।

    राजेश वागले की भूमिका निभा रहे, सुमीत राघवन ने कहा, “राजेश वागले की भूमिका निभाना और वागले की दुनिया जैसे शानदार शो का हिस्सा बनना निश्चित रूप से मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव है। आगामी कहानी में, राजेश वास्तव में बहुत ज़्यादा परेशान है क्योंकि वह एक ऐसी बड़ी समस्या से गुज़र रहा है जो आम आदमी अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में झेलता है और वो है पैसों की कमी। आगे परेशानियां तब और अधिक बढ़ जाती हैं जब उसे ये पता चलता है कि उसकी नौकरी खतरे में है। हमारे दर्शक आगामी एपिसोड से खुद को जोड़ पाएंगे क्योंकि यह एक ऐसी चीज़ है जिसका सामना हम सब अपनी ज़िंदगी में किसी न किसी मोड़ पर जरूर करते हैं।”

    सखी की भूमिका निभा रहीं चिनमयी साल्वी ने कहा, “मैं सखी के किरदार को निभाने और खासकर इस तरह के प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनने का पूरा आनंद ले रही हूं । हालांकि वह थोड़ी ज़्यादा ज़िद्दी है, लेकिन वह अपने संस्कार और अपने परिवार के महत्व को कभी नहीं भूलती। क्योंकि साक्षी आज की पीढ़ी की बच्ची है, इसलिए उसकी मांग पुरानी पीढ़ी के बच्चों से कहीं अधिक है और इस समय जब उसका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है, तो निश्चित रूप से और तनाव होने वाला है।”

    Shagun

    Keep Reading

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    July 15, 2026
    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    July 15, 2026
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026
    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    July 15, 2026
    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    July 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading