अभिनेता राव अब करेंगे सन किंग के सौर और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स का प्रतिनिधित्व
इंदौर, 23 अप्रैल 2025 : सौर ऊर्जा और ऊर्जा दक्ष इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स ब्रांड सन किंग ने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है। यह साझेदारी भारतीय सिनेमा के एक नव चर्चित चेहरे और स्वच्छ ऊर्जा के भरोसे को एकजुट करती है। राजकुमार राव के जुड़ने से ब्रांड का लक्ष्य है और ज्यादा लोगों तक पहुंचना जो सस्ती, टिकाऊ और भरोसेमंद ऊर्जा चाहते हैं।
बता दें कि स्त्री, न्यूटन, शाहिद और श्रीकांत जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से मशहूर हुए राजकुमार राव को उनकी सच्चाई, संवेदनशीलता और आम लोगों से जुड़ाव के लिए जाना जाता है।
राजकुमार राव ने कहा, “मैं हमेशा उस बदलाव में विश्वास करता हूं जो लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बनाए। सन किंग के सोलर और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स यही करते हैं ये भरोसे और सुकून देते हैं उन घरों को जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे ब्रांड से जुड़ा हूं जो भारत को रोशन कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि सन किंग के प्रोडक्ट्स – जैसे सोलर होम लाइटिंग सिस्टम, रूफटॉप सोलर सिस्टम, और एनर्जी सेविंग बल्ब और पंखे खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाए गए हैं जो लंबी उम्र वाले, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान चाहते हैं। राजकुमार राव के साथ यह साझेदारी इन प्रोडक्ट्स की जानकारी और उनके असर को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगी।
सन किंग एशिया की मार्केटिंग हेड सुरभि शर्मा ने कहा, “राजकुमार राव उन्हीं बातों के लिए खड़े हैं जिनके लिए हम असली असर, भरोसा और सभी के लिए पहुंच। हम मिलकर भारत के घरों की उम्मीदों और सच्चाइयों की कहानियां सुनाएंगे और दिखाएंगे कि टिकाऊ ऊर्जा हर किसी के लिए है।”
एशिया और लैटिन अमेरिका के जनरल मैनेजर साहिल खन्ना ने कहा, “बॉलीवुड भारत में लाखों लोगों को प्रेरित करता है, और राजकुमार राव अपनी सच्चाई और आम लोगों से जुड़े किरदारों के लिए खास हैं। वो हमारे लिए एकदम सही आवाज़ हैं यह दिखाने के लिए कि सोलर पावर और स्मार्ट, एनर्जी-एफिशिएंट डिवाइसेज़ कैसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बदल सकते हैं।”







