20 मिलियन व्यूज़ का धमाका!
मुंबई : बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को बॉलीवुड स्टाइल में पेश करते हुए राज रंजीत और युक्ति कपूर का म्यूजिक वीडियो “राजमहल बना दूँ पटना में” रिलीज मात्र 10 दिनों में 2 करोड़ (20 मिलियन) व्यूज़ पार कर गया है। गणेश आचार्य के हुक स्टेप और दमदार केमिस्ट्री ने इसे तुरंत वायरल बना दिया।
मुंबई के प्रसिद्ध बॉम्बे कॉकटेल बार में फिल्माए गए इस गीत में राज रंजीत और युक्ति कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। अमित मिश्रा और कल्पना पटवारी की आवाज़, कुणाल मिश्रा का संगीत और गणेश आचार्य का कोरियोग्राफी इस गाने को चार्टबस्टर बनाने में कामयाब रहा। गाने पर लाखों रील्स बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है।
राज रंजीत का बयानराज रंजीत ने कहा, “मैं सभी दर्शकों का दिल से आभारी हूँ। एक नए चेहरे को 20 मिलियन लोगों का प्यार मिलना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।”
HMR का मिशन: साफ-सुथरा संगीत
राज रंजीत अपने म्यूजिक लेबल हर्ष म्यूजिक रिकॉर्ड्स (HMR) के जरिए साफ-सुथरे और पारिवारिक गीतों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने भोजपुरी गीत “सेनूरा का कसूर” और “विवाह रीत” भी रिलीज किए हैं। ‘विवाह रीत’ में जरीना वहाब और पल्लवी सिंह बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को खूबसूरती से पेश कर रही हैं।
पल्लवी सिंह का अनुभव
पल्लवी सिंह ने बताया, “जरीना वहाब जी के साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। ‘विवाह रीत’ की विदाई वाली शूटिंग के दौरान मैं भावुक हो गई थी।”
150 से ज्यादा म्यूजिक एल्बमों में आवाज़ दे चुके राज रंजीत अब गायक, अभिनेता और निर्माता के रूप में HMR को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के मिशन पर हैं। उन्होंने राजश्री और यश चोपड़ा स्टाइल की पारिवारिक और संस्कारपूर्ण संगीत परंपरा को फिर से जीवंत करने का संकल्प लिया है।
यह गाना फिलहाल यूट्यूब और सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।







