अकाली दल से केंद्र में मंत्री हरसिमरत कौर ‘बादल’ ने सिद्धू को बनाया निशाना
नई दिल्ली, 19 सितम्बर 2018: पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहब गुरुद्वारा तक भारतीय श्रद्धालुओं को आने जाने की इजाजत दिलाने के लिए कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से जिस तरह का अति उत्साह दिखाया जा रहा है।
उससे केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर राजग के घटक व समर्थक दल बुरी तरह चिढ़ गए हैं। यही वजह है कि जहां एक ओर अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सिद्धू को नीचा दिखाने में कोई कोताही नहीं बरती।

वहीं दूसरी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हवाले से भारतीय जनता पार्टी ने भी सिद्धू की जमकर खबर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, हालांकि भाजपा ने माना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए सिद्धू को सुषमा ने ही सशर्त इजाजत दी थी।
लेकिन भाजपा की मानें तो सिद्धू ने उन सभी शर्तों की धज्जियां उड़ा दी और अब करतापुर मामले में पाकिस्तान के पक्ष में बोलकर भारत के हितों को कमजोर कर रहे हैं।
भाजपा के मुताबिक पाकिस्तान यात्रा के दौरान सिद्धू का पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के गले लगना सुषमा को खासतौर से नागवार गुजरा और इसके लिए उन्होंने सिद्धू को झाड़ भी पिलाई है। साथ ही सिद्धू के इस दावे का भी भाजपा ने खंडन किया है कि सुषमा नेकपुर काली डोर को ले जाने के लिए पाकिस्तान से गुजारिश करने की बात कही है।
भाजपा की मानें तो करतापुरकाली करिडोर को लेकर आजादी के बाद से ही देश की तमाम सरकारे पाकिस्तान से बातचीत करती रही लेकिन पाक ने कभी इस भावना का सम्मान नहीं किया और यहां तक कि श्रद्धालुओं को बेरोकटोक आने जाने की इजाजत देने का जो समझौता हुआ था। उसका भी पाकिस्तान ने कभी अनुपालन नहीं किया।







