अन्ना का अनशन छठा दिन: वजन 5.3 kg घटा
नई दिल्ली, 28 मार्च। अन्ना के निजी चिकित्सक डॉ धनञ्जय पोरे के अनुसार अन्ना का आज सुबह रक्त चाप 140/90 था तथा उनका वजन 5.3 kg घट चुका है. मूत्र में ketone bodies की मात्रा 2+ तक पहुँच गयी है। (Readings below 0.6 mmol/L are in the normal range), उन्हें कल से भी ज्यादा कमजोरी है। डॉक्टर ने आराम के साथ साथ ज्यादा न बोलने की सलाह दी है। पानी ज्यादा से ज्यादा लेने का आग्रह किया है।
रामलीला मैदान में आज प्रातः भी केंद्र सरकार के प्रशासनिक अधिकारी, मांगों पर सलाह मशवरा के लिए आते जाते दिखायी दिए।
सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा: अन्ना
अन्ना के कहा “काफी थकावट महसूस हो रही है। लेकिन सेहत बिलकुल ठीक है। चिन्ता की कोई बात नहीं। कल से विभिन्न राज्यों से बडी संख्या में किसान जुड रहे हैं। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा तो कर रही है, लेकिन ठोस निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं। सिर्फ बातों से काम नहीं चलेगा। इसलिए जब तक सही निर्णय नहीं होते तब तक मेरा अनशन जारी रहेगा। सक्षम लोकपाल की नियुक्ति और किसानों के मुद्दों पर अगर लोकहित में निर्णय नहीं होते, तो जब तक शरीर में प्राण हैं, मेरा संघर्ष जारी रहेगा।”







