पूरे भारत में छा गया है न्याय अभियान
नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पिछले पांच साल में किए वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। गांधी ने आरोप लगाया, मोदी ने आपसे जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। लेकिन अनिल अंबानी को राफेल सौदे से 30,000 करोड़ रपए मिल गए।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं और उन्होंने सबसे बड़े रक्षा सौदे से ऐसे व्यक्ति को जोड़ा, जिसने एक विमान भी नहीं बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कोल्लम जिले में ‘‘सेंट स्टीफन कॉलेज’ के मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
उन्होंने कहा कि, पिछले पांच वर्ष में, हमारे प्रधानमंत्री ने कई वादे किए। दो करोड़ रोजगार के अवसर.. बैंक खातों में 15 लाख रपए जमा कराना..किसानों को मूल्य समर्थन..। राहुल ने पूछा कितने लोगों के खाते में प्रधानमंत्री के वादे के मुताबिक पैसे आए।
उन्होंने राज्य के काजू किसानों से वादा किया कि सत्ता में आने पर वह उनसे जुड़े मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने कहा, हम काजू को एक व्यवहार्य विकल्प बनाने में मदद करने के लिए बातचीत शुरू करेंगे। गांधी ने कहा कि केरल से चुनाव लड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। कांग्रेस अध्यक्ष कल रात यहां दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे थे। गांधी उत्तर प्रदेश में अपने गढ़ अमेठी के अलावा केरल राज्य के वायनाड जिले से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह आज बुधवार को यहां अपने संसदीय क्षेत्र में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पूरे भारत में छा गया है न्याय अभियान
नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया ‘‘न्याय’ अभियान पूरे देश में छा गया है। गांधी ने ‘‘न्याय’ थीम से जुड़ा एक नया वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, ‘‘अब होगा न्याय’ सिर्फ एक नारा नहीं है। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारे प्रचार अभियान का गीत पूरे भारत में बड़ा हिट साबित हुआ है। अब हम न्याय थीम का नया वीडियो पेश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘‘अब होगा न्याय’ का नारा दिया है। उसका पूरा जोर ‘‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) पर है जिसके तहत उसने सरकार बनने पर देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रपए देने का वादा किया है।