लखनऊ, 17 अक्टूबर 2018: सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि, इलाहाबाद का नाम बदलकर ‘प्रयागराज’ किए जाने के भाजपा सरकार के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ अपना काम दिखाना चाहते हैं।
श्री यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘राजा हर्षवर्धन ने अपने दान से ‘प्रयाग कुम्भ’ का आयोजन कर नाम दिया था। मगर आज के शासक केवल ‘प्रयागराज’ नाम बदलकर अपना काम दिखाना चाहते हैं’।







