Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जनता को बुआ-भतीजे की डील नहीं, मोदी जी-योगी जी का काम पसंद है: ऊर्जा मंत्री

    By March 4, 2018Updated:March 4, 2018 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    सपा-बसपा की न तो प्रदेश के विकास में कोई रुचि और न जनता के हितों 

    लखनऊ, 4 मार्च 2018: उत्तर प्रदेश को बुआ-भतीजे और बबुआ की डील नहीं, बल्कि पीएम मोदी जी और सीएम योगी जी काम का पसंद है। अभी प्रदेश की योगी सरकार का एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और सरकार के विकास कार्यों व लोकप्रियता से घबराकर सपा, बसपा और कांग्रेस का विश्वास डगमगाने लगा है। उनका खुद से भरोसा उठ चुका है और अपनी पराजय दीवार पर स्पष्ट लिखी नजर आने लगी है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से कही।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से हताश-निराश विपक्ष, भाजपा के विकास रथ को रोकने की अनायास कोशिश कर रहा है। बुआ-भतीजे की डील इसी हताशा का परिणाम है। ये डील जनता की आंखों में धूल झोंककर निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हुई है। इसका मकसद प्रदेश की विधान परिषद और राज्यसभा में एक-दूसरे के लिए लेन-देन के आधार पर सीटों का जुगाड़ करना है। सपा-बसपा की न प्रदेश के विकास में कोई रुचि है और न जनता के हितों से कोई सरोकार। इसलिए उन्हें जनता लगातार नकार रही है। निजी स्वार्थों की इस डील को जनता का करारा जवाब मिलेगा, क्योंकि जनता को मोदी जी- योगी जी का काम पसंद है। फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में भाजपा को और ज्यादा मतों से विजयश्री प्राप्त होगी।

    परिवारवाद और जातिवाद के झांसे में नहीं आने वाली जनता:

    उन्होंने कहा कि अब जनता राजनीतिक रूप से काफी परिपक्व है। वह परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वालों के झांसे में आने वाली नहीं है। वह वोटबैंक की रोटियां सेंकने वालों को लगातार नकार रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की विकासवाद की राजनीति का परचम कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामाख्या तक लहरा रहा है। भ्रष्टाचार में अव्वल और विकास में फिसड्डी रहने वालों को जनता लगातार सबक सिखा रही है।
    भाजपा की ताकत ‘सबका साथ-सबका विकास’ की राजनीति और सबको विश्वास में लेकर चलने की नीति है। हमें 2014 के आम चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला। फिर 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव में भी जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। हमें पूर्ण विश्वास है भाजपा को फूलपुर और गोरखपुर के उप-चुनाव में जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और प्रचंड बहुमत से दोनों सीटों पर विजय प्राप्त होगी।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/khas-khabar-friendship-request-will-not-accepted/

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading