गौतम गंभीर ने यह किया ट्वीट
I have joined @BJP4India to serve the country with right intent and honesty. I hope through this I can make some meaningful difference to the lives of my people.
नई दिल्ली, 23 मार्च 2019: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीतिक पारी की शुरुआत शुक्रवार से भाजपा से कर दी है। संभावना है कि वह राजधानी दिल्ली की एक लोकसभा सीट से आगामी चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गंभीर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के सूत्रधारों में रहे थे। उन्हें हाल ही में पद्मश्री से नवाजा गया है। गौतम गंभीर के आने बाद अब भाजपा की निगाहें धोनी पर है सूत्रों का कहना है कि देर सवेर वह भी बीजेपी में आ जायेंगे!
लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव:
गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित हैं और पार्टी के सदस्य के तौर पर देश की भलाई के लिए काम करेंगे। जेटली ने गंभीर के भाजपा में शामिल होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने को लेकर पार्टी सही समय पर फैसला लेगी।
गंभीर को नई दिल्ली सीट से उतारा जा सकता है जहां से फिलहाल मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। जेटली ने कहा कि गंभीर दिल्ली में पले बढ़े हैं और पार्टी उनकी प्रतिभा का अधिकतम इस्तेमाल करेगी। गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।






