लखनऊ, 12 अप्रैल 2019: लक्ष्य की महिला टीम ने “घर घर जागरूकता” अभियान के तहत लखनऊ के रजनीखंड में एक भीम चर्चा का आयोजन किया। महिलाओ के नेतृत्व में ही, बहुजन समाज सुरक्षित है यह बात लक्ष्य की महिला कमांडरों ने अपनी सामाजिक चाचा में कही।
लक्ष्य कमांडर अनीता गौतम ने कहा कि जिस दिन बहुजन समाज की महिलाऐं अम्बेडकर आंदोलन को समझ जाएँगी, उसी दिन से बहुजन समाज अपनी मजबूती के रास्ते पर अग्रसर होने लगेगा। उन्होंने कहा कि महिलाये सामाजिक कुरीतियों व् अन्धविश्वास में बुरी तरह से जकड़ी हुईं है और अम्बेडकर आंदोलन इन सभी प्रकार की बीमारों का एक मजबूत इलाज है।
लक्ष्य कमांडर सुमिता संखवार ने महिलाओ की जागरूकता के लिए माता सावित्री बाई फुले व् महात्मा ज्योति राव फुले के योगदान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत प्रस्थितियो के बावजूद महिलाओ की शिक्षा को आगे बढ़ाया। उन्होंने बहुजन समाज से अपील करते हुए कहा कि हमें भी उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा।
लक्ष्य कमांडर सुमन गौतम ने बहुजन समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा कि वो अपनी बहन बेटियों को इस सामाजिक आंदोलन से जोड़े ताकि वो भी अपना अच्छा बुरा ठीक से समझ सके और बहुजन समाज को मजबूती प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिस समाज व् देश की महिलाओ को पूर्णरूप से स्वतंत्रता मिली वह समाज और देश ने विकास की चरम सीमाओं को छुआ है।
इस भीम चर्चा में लक्ष्य कमांडर गायत्री आनंद, रजनी सिंह, नीतू आनंद, उषा बैसवार, सावित्री गौतम, सोनल, शंभावती व् आशा आनंद ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।







