Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्र वीआईपी में होंगे शामिल, पार्टी ने की घोषणा

    By September 30, 2019Updated:September 30, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    पटना, 30 सितम्बर 2019: देश के प्रख्यात पत्रकार श्री राजीव मिश्र ने जल्‍द ही विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होने वाले हैं। राजीव मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र और पूर्व मुख्‍यमंत्री स्वर्गीय डाक्टर जगन्नाथ मिश्र के परिवार से आते हैं, जो अब राजनीति में सन ऑफ मल्‍लाह विकासशील इंसान पार्टी में शामिल होकर राजनीति में अपना कदम रख रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय मृत्युंजय नारायण मिश्र भी सीधे तौर पर राजनीति से जुड़े हुए थे। अब वे भी बिहार, खासकर मिथिला की सक्रिय राजनीति में उतरने को तैयार हैं।

    बता दें कि राजीव मिश्र, एक प्रखर पत्रकार हैं, जो अब राजनीति में अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिलहाल वे देश के नामी शिक्षण संस्थान एमिटी परिवार द्वारा संचालित एमिटी टीवी के सर्वेसर्वा हैं। उनका जन्म बिहार की एक प्रतिष्ठित राजनीतिक मिश्र परिवार में हुआ है। बलुआ बाजार, सुपौल के वे मूल निवासी हैं। इनका बचपन एक राजनीतिक और सामाजिक सरोकार रखने वाले परिवार में बीता। प्रारम्भिक शिक्षा इनकी सहरसा और पटना में हुई जबकि पत्रकारिता और व्यवसायिक शिक्षा छात्रवृति हासिल कर विदेश में पूरी की। आपने पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान से की और आगे चलकर देश के नामचीन मीडिया हाउस, स्टार, जी, इन्डिया न्यूज, न्यूज 24 और न्यूज 18 के लिए काम किया।

    file photo

    राजीव मिश्र करीब 3 वर्षों तक लोकसभा टीवी के लिए बतौर सीइओ और सीएसआर प्रमुख के तौर पर बहुराष्ट्रीय कम्पनी सैमसंग के लिए भी सेवा दी है। इसके अतिरिक्त पिछले कई वर्षों से आप भारत सरकार द्वारा गठित कई मंत्रालयों की कमेटियों के मेम्बर हैं। व्यक्तित्व में इतनी विविधता और पेशागत व्यस्तता के बावजूद राजीव ने अपने आप को अपनी मिट्टी से जोड़े रखा। गांव और प्रदेश के लोगों और इनके नेतृत्व से आपका लगाव जगजाहिर है। सामाजिक सरोकार को जीने की कला आपको अपने परिवार से मिला है। शायद यही कारण है कि आज की तारीख में आपने सक्रिय राजनीति में शामिल होने का निर्णय लिया है।

    राजनीति की इस नई पारी के लिए उन्‍होंने माननीय मुकेश सहनी द्वारा संरक्षित VIP (विकासशील इंसाफ पार्टी) में शामिल होने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी VIP का गठन एक साल पहले किया था, जो एक महज संयोग नहीं है बल्कि सूबे के लिए एक सबल, सुयोग्य औऱ समर्पित विकल्प है। युवा और प्रगतिशील सोच पर आधारित यह पार्टी सामाजिक समरसता में विश्वास रखती है और यही कारण है कि राज्य की अन्य पार्टियों से इतर विकासशील इंसान पार्टी अपनी अलहदा पहचान रखती है।

    #विकासशील इंसान पार्टी

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading