Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    भाजपा सरकार ने एक भी नौकरी नहीं दी और जो मांगने आया उसे बदले में लाठी दी: अखिलेश यादव

    By November 3, 2018Updated:November 3, 2018 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    नौजवानों को रोजगार दिलाने में यह सरकार पूरी तरह विफल

    लखनऊ, 03 नवंबर 2018: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी नौकरी नहीं दी और जो मांगने आया उसे बदले में लाठी मिली। उन्होंने यूपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के काम करने का जो तरीका है उससे प्रदेश के नौजवान आक्रोशित हैं। वे पहले ही बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार ने छात्रों-नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। नौजवानों को रोजगार दिलाने में यह सरकार पूरी तरह विफल है। सरकार ने जो बर्बर बर्ताव बीटीसी प्रशिक्षुओं के साथ किया है वह बेहद शर्मनाक है। समाजवादी पार्टी इस सरकारी रवैये की घोर निंदा करती है।

    बता दें कि आज बीटीसी प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव से मिलकर कल के बीते घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्बोधित ज्ञापन में कहाकि 68,500 सहायक अध्यापक के 21 मई के शासनादेश के कटआॅफ को बनाये रखने में सहयोग की मांग भी की है।

    प्रशिक्षुओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव को बताया कि कल विधानसभा के सामने शांतिपूर्ण तरीके से अहिंसक धरना करने वाले बी.टी.सी. प्रशिक्षुओं को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा जिसके कारण कई महिला-पुरूष अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गये। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के अवसर समाप्त किये जा रहे हैं। वर्तमान सरकार में अब तक कोई भी वैकेन्सी पूरी नही हो सकी। भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। बी.टी.सी. प्रशिक्षु 13 अगस्त से लगातार आन्दोलनरत है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस गतिरोध को दूर करने में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया उल्टे
    अभ्यर्थियों को बुरी तरह पीटा जा रहा है।

    पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने अभ्यर्थियों के उत्पीड़न की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा राग-द्वेष से काम करती है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना भाजपा का चरित्र है। समाजवादी पार्टी छात्रों-नौजवानों के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है। श्री यादव ने बीटीसी प्रशिक्षुओं को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

    #समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading