- अखिलेश यादव बोलेँ मैं भी नाराज हूं कहां चला जाऊं?
- शिवपाल यादव परिवारवाद से थे दुखी
लखनऊ, 30 अगस्त 2018: समाजवादी पार्टी में लंबे अरसे से परिवारवाद का दंश झेल रहे शिवपाल यादव ने सपा से अलग-थलग पढ़ने के बाद समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने सोमवार और मंगलवार को मुलायम सिंह यादव के साथ लोहिया ट्रस्ट में हुई बैठक में मंत्रणा के बाद लिया है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह यादव भी इस मोर्चे से जुड़ेंगे, बता दें क़ि शिवपाल ने इस मोर्चे के गठन की घोषणा 2017 के चुनाव से पहले ही कर चुके हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने इसे उपेक्षा के चलते सक्रिय करने की बात कही है। शिवपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे संघर्ष के बाद बनी थी इसमें कई बड़े-बड़े नेता रहे हैं लंबे समय से इसमें मुझे कोई काम नहीं दिया जा रहा है। न तो कोई पूछ रहा था, इसलिए इसका गठन किया गया।
अखिलेश यादव बोलेँ मैं भी नाराज हूं कहां चला जाऊं?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाए जाने पर कहा कि ‘मैं भी नाराज हूं मैं कहां चला जाऊं’। शिवपाल के मोर्चा गठित किए जाने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कोई साफ जवाब तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने कहा कि मैं भी नाराज हूं ‘मैं कहां चला जाऊं’। उन्होंने कहा क़ि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आएगा आप और भी चीजें होती हुई देखेंगे।
एक सवाल पर कि क्या शिवपाल के मोर्चे पर गठित करने के पीछे भाजपा की साजिश है सपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके पीछे भाजपा है, ऐसा मैं नहीं कहता, पर आज और कल की बात को देख लें तो शक तो जाएगा ही। लेकिन फिर भी सपा आगे बढ़ेगी। चाहे जो भी हो जाये।







