64 कबूतरों को भी किया आजाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव क़ा 64वाँ जन्मदिन राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ, 10 फरवरी 2019: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज अपने 64 वें जन्मदिन पर केक काटा और इस मौके पर उन्होंने 64 कबूतरों को भी आज़ाद किया। यह जन्मदिन उन्होंने पूरी सादगी से मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 64 -64 किलो का केक बनवाया गया, जिसे श्री शिवपाल ने काटा इसके साथ ही उन्होंने 64 कबूतरों को भी उड़ा कर आज़ाद किया इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जन्मदिन के मौके पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहें सभी कार्यकर्ताओं ने केक खिला कर जन्म दिन की बधाई दी। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने दरगाह दादा मियां माल एवेन्यू में चादर चढ़ाई और गरीबों को कम्बल भी वितरित किये और लंगर का भी आयोजन किया। दूसरी तरफ लखनऊ के हजरतगंज के जीपीओ में मंडल प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह द्वारा केक काटा गया और 500 गरीबों को कंबल बांटे,जहां इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव भी उपस्थित थे।






