बिग बॉस से व्हाइट हाउस तक: राखी सावंत का ‘ट्रंप की बेटी’ वाला बयान बना इंटरनेशनल हंगामा!
मुंबई : हमेशा विवादों में रहने वाली राखी सावंत ने फिर नया हंगामा खड़ा किया है। राखी सावंत ने अब खुद को डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी बता डाला। बता दें कि राखी सावंत ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखा दिया। दुबई से मुंबई लौटते ही ‘पति पत्नी और पंगा’ शो की शूटिंग पर पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में मीडिया से कहा कि उनकी मां ने एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमें लिखा था – “तुम्हारे असली पापा तो डोनाल्ड ट्रंप हैं!”

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, और लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। एक फोटोग्राफर ने तंज कसा कि ट्रंप तो मोदी जी को तंग कर रहे हैं, तो राखी ने ठहाका लगाते हुए कहा, “थैंक यू सो मच!”
लोग कह रहे हैं कि ये Netflix सीरीज जैसा लगता है या आज तक वाली ब्रेकिंग न्यूज? बिल्कुल आज तक वाली – क्योंकि राखी की स्पेशलिटी ही तो ड्रामा क्वीन बनना है! फिर भी वो अपनी मां के कैंसर से निधन और पर्सनल स्ट्रगल्स के बीच भी ऐसे हल्के-फुल्के कमेंट्स से सुर्खियां बटोर लेती हैं।
अब सवाल ये कि पापा को इंडिया बुलाएं या राखी को अमेरिका? सोशल मीडिया पर अब लोग कह रहे हैं कि राखी को ही ट्रंप के पास भेज दो, व्हाइट हाउस में बिग बॉस स्टाइल का ड्रामा हो जाएगा! ट्रंप फैमिली को कंटेस्टेंट बना दें, और विनर को ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का टैग दे दें।






