2026 में आएगा सिनेमाई तूफान
मुंबई: बुच्ची बाबू साना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर इस टीज़र में रामचरण का नया और जोशीला अंदाज़ देखकर प्रशंसक उत्साहित हैं। हाल ही में रामचरण को स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ देखे जाने के बाद प्रशंसकों में यह चर्चा है कि क्या वह फिल्म में विविध लुक्स में नज़र आएंगे।
‘पेड्डी’ का टीज़र एक रोमांचक और अनोखे सिनेमाई अनुभव है, जो दर्शकों को एक नए साहसिक संसार में ले जाता है। बुच्ची बाबू साना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में रामचरण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। वेंकटा सतीश किलारू द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।






