Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    रंगप्रेमी मंच पर देखेंगे ‘एक नौकरानी की डायरी’

    ShagunBy ShagunMay 8, 2023 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 711

    लखनऊ, 8 मई। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप घोष द्वारा निर्देशित ‘एक नौकरानी की डायरी’ का मंचन उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी भवन गोमतीनगर के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में 12 मई को सायंकाल सात बजे मंचित होगा। प्रस्तुति हिन्दी साहित्य के एक लब्ध प्रतिष्ठित हस्ताक्षर कृष्ण बलदेव वैद के इसी शीर्षक से लिखे उपन्यास पर आधारित है। इसका नाट्य रूपांतरण स्वयं निर्देशक ने किया है।

    ‘एक नौकरानी की डायरी’ प्रबुद्ध साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का एक महत्वपूर्ण उपन्यास है, जिसे पढ़ते समय हमारे समक्ष घरेलू कामगारों की मनोव्यथा, उनका जीवन संघर्ष एवं जिजीविषा प्रत्यक्ष हो उठती हैं। घरों में काम करने वालियों की यह एक अद्भुत जीवन गाथा है l इसमें वंचित एवं उपेक्षित वर्ग की लड़कियों के जीवन संघर्ष के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया गया है l कृष्ण बलदेव वैद एक ऐसे अनूठे रचनाकार रहे, जिन्होंने अपने साहित्य में प्रतीक और प्रगतिवादी कथा शैली के अर्थपूर्ण प्रयोग किए। नर-नारी, गुजरा हुआ जमाना, माया लोक आदि इनके प्रसिद्ध उपन्यास हैं। नाटक, कहानी, डायरी पर भी इनकी मजबूत पकड़ थी।

    रिहर्सल के दौरान निर्देशक ने बताया कि नाट्य रूपांतरण करते हुए उनकी पूरी कोशिश रही की मुख्य पात्र शांति की वेदना, मानसिक द्वंद, उसकी पीड़ा, खुशियां सच्चाई के साथ दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकें l साथ ही प्रस्तुति एकरस न बने और दर्शकों की उत्कंठा भी लगातार बनी रहे l उपन्यास के अन्य विषयों और घटनाओं को दूसरे पात्रों के बीच वार्तालाप के माध्यम से सरल भाषा में व रोचकता के साथ प्रस्तुत करने की कोशिश हो रही है l

    निर्देशक प्रदीप घोष लगभग तीन दशकों से नाट्य लेखन, अभिनय व निर्देशन की विधा से जुड़े रहे हैं। इन्होंने बहुत सी कहानियों व उपन्यासों का रुपांतरण व निर्देशन किया है। मुख्यतः रवीन्द्र नाथ टैगोर की- शास्ती, हरिशंकर परसाई की- इन्सपेक्टर मातादीन चाँद पर, लूशून की- मैड मैन्स डायरी, गोर्की की- पेपे की नई दुनिया, प्रेमचंद की- कई कहानियां, अखिलेश की- चिठ्ठी, किरन सिंह की- संझा आदि। प्रदीप द्वारा लखनऊ की कबूतरबाजी़ पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री लखनऊ व दिल्ली टीवी से प्रसारित हो चुकी है। इनकी लघु फिल्म- द डर्टी ईवनिंग इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली लघु फिल्म के रूप में पुरस्कृत हुई है। नाटक में नरेंद्र पंजवानी, ज्योति नंदा, कृतिका, रोहित सिंह, शिबू चौधरी, अनन्या और केके पांडेय के साथ ही पार्श्व में ऋषि श्रीवास्तव, करन सिंह, मनीष सिंह आदि कार्य कर रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading