नयी दिल्ली, 4 सितंबर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश भर के शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करें ।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रख्यात दार्शनिक और शिक्षक भी थे । उनका जन्म-दिन प्रत्येक साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रप में मनाया जाता है। हमारे देश में गुर-शिष्य की महान परंपरा रही है, जिसके तहत गुर अपना ज्ञान अपने शिष्यों को प्रदान करते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं।
कोविंद ने कहा, ‘ ‘ यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करें क्योंकि शिक्षक वह आदर्श पुरष हैं जो बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें अच्छा और उपयोगी इंसान बनाते हैं। शिक्षक बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करते हैं और कुछ नया सीखने की उनमें जिज्ञासा पैदा करते हैं। ‘ ‘
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वह डॉ. राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैंऔर अपने महान राष्ट्र के शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं ।







