भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के लिए नये साल की शुरुआत शानदार तरीके से रही है. जहाँ साल के पहले ही दिन उनकी एक महत्वपूर्ण फिल्म का ट्रेलर आया, वहीं साल 2024 के दूसरे दिन एक और बड़ी खबर निकल कर आई कि उनकी एंट्री अब वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी प्रोडक्शन में हो रही है, जिसके ऑनर रत्नाकर कुमार हैं. रत्नाकर की पहली पसंद खेसारीलाल यादव रहे हैं, लेकिन इस नये साल में उन्होंने प्रदीप पांडेय चिंटू को अपने कैंप में एंट्री दी है.
रत्नाकर चिंटू को लेकर नयी फिल्म लेकर आने वाले हैं, जिसमें निर्देशक की भूमिका में अनंजय रघुराज होंगे. इनकी तिकड़ी का एक फोटो आज वायरल हुआ है, जिसमें अनंजय रघुराज और रत्नाकर कुमार के बीच में चिंटू नज़र आ रहे हैं. यह तस्वीर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के पी आर ओ रंजन सिन्हा के इन्स्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है.
चिंटू ने इसको लेकर कहा कि रत्नाकर कुमार और अनंजय रघुराज के साथ काम करने को उत्साहित हूँ. उम्मीद करता हूँ हम एक बेहतरीन फिल्म के साथ आयेंगे.






