Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अम्बेडकर नगर जनपद में 401 दलित शिक्षकों का वेतन किया कम, दलित शिक्षक भड़के

    By June 25, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548
    • गलत रिवर्शन व वेतनमान कम किये जाने पर संघर्ष समिति का ऐलान
    • 9 जुलाई को अम्बेडकर नगर में आरक्षण समर्थकों का विशाल महासम्मेलन
    • लगेगा जमावड़ा और आर-पार की लड़ाई का होगा ऐलान।
    • प्रदेश में अम्बेडकर नगर पहला ऐसा जनपद जहां रिवर्शन के बाद उनके मूल वेतन को भी घटाया।

    बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकर नगर में सपा सरकार में 401 दलित शिक्षकों को गलत तरीके से रिवर्ट कर अपमानित किया गया था, अब वहीं भाजपा सरकार में अम्बेडकर नगर जनपद में दलित शिक्षकों के उत्पीड़न की इन्तहा करते हुए एक कदम आगे बढ़कर सभी 401 दलित शिक्षकों के मूल वेतन रू0 23990 को गलत तरीके से कम करके रू0 20480 कर दिया गया है जो उ0प्र0 में पहली घटना है और अब उसी के आधार पर सातवें वेतनमान का निर्धारण करते हुए वेतन रू0 62200 के बजाय दलित शिक्षकों को रू0 53600 दिया जा रहा है।

    अम्बेडकर नगर जनपद के शिक्षकों को जब अपने कम वेतनमान का पता चला तो अम्बेडकर नगर के दर्जनों शिक्षक आज आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उ0प्र0 के कार्यालय लखनऊ पहुंचे और अपनी व्यथा से संयोजक मण्डल को अवगत कराया। इस तुगलकी असंवैधानिक आदेश के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उ0प्र0 ने उसी क्षण ऐलान कर दिया कि दिनांक 9 जुलाई 2017 को जनपद अम्बेडकर नगर में विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जायेगा। पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थक कार्मिक व शिक्षक जनपद अम्बेडकर नगर पहुंचेंगे।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उ0प्र0 के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, के0बी0 राम, डा0 रामशब्द जैसवारा, आर0पी0 केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, बनी सिंह, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, राजेश पासवान ने कहा कि सपा सरकार में पहले आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(2) के तहत पदोन्नति पाये जनपद अम्बेडकर नगर के सैकड़ों दलित शिक्षकों को गलत तरीके से रिवर्ट किया गया और अब उनके वेतनमान को कम किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश के दलित शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। उ0प्र0 में यह पहला मौका है जब किसी जनपद में दलित शिक्षकों के वेतनमान को कम किया गया है। अम्बेडकर नगर जनपद के ही दर्जनों दलित शिक्षक जो अन्तर्जनपदीय वरिष्ठता में सबसे नीचे कर दिये गये थे, उनका भी वेतनमान कम करके उन्हें दोहरा दण्ड दिया जा रहा है वहीं उनके समकक्ष सामान्य वर्ग के शिक्षकों को ज्यादा वेतनमान देकर उनका महिमामण्डन किया जा रहा है।
    बैठक में प्रमुख रूप से जनपद अम्बेडकर नगर से आये संघर्ष समिति के संयोजकों श्री सत्येन्द्र आर्य, सन्तोष कुमार, इन्द्रजीत, यादराम गौतम, हरिश्चन्द्र गौतम, राजनाथ, इन्द्र कुमार, राम लाल, राम जीत, राम सूरत, राकेश कुमार, राम किशुन ने भी भाग लिया।

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading