Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    क्रान्तिकारी दुर्गादेवी फिर मंच पर जीवंत हो देश की आज़ादी के लिए बेखौफ संघर्ष करती आयीं नजर

    ShagunBy ShagunOctober 15, 2023 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,462

    नवरात्र के पहले दिन पुण्यतिथि पर क्रान्तिकारी महिला को नाट्यांजलि, भावुकता भरे ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ का मंचन

    लखनऊ, 15 अक्टूबर। पुण्यतिथि पर आज दुर्गादेवी फिर मंच पर जीवंत हो देश की आज़ादी के लिए बेखौफ संघर्ष करती नजर आयीं। मंच पर दर्शकों को भावुक और उद्वेलित कर देने वाली इस मार्मिक प्रस्तुति ‘आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी’ का मंचन अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव के लेखन-निर्देशन में दिल्ली-गाजियाबाद के कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व अवसर ट्रस्ट के सहयोग से थर्टीन्थ स्कूल ऑर टैलेण्ट डेवलपमेण्ट के कलाकारों ने किया। पूरा प्रेक्षागृह क्रान्तिमय उद्घोषों से गूंज उठा।

    नवरात्र के प्रथम दिन मंचित इस नाटक में दुर्गा भाभी के जीवन के कई प्रसंग दिखे। दुर्गादेवी वोहरा 13 वर्ष की उम्र में क्रान्तिकारी पति भगवतीचरण वोहरा के साथ आजादी के लड़ाई में कूद गयीं और क्रान्तिकारियों की भाभी बन गयीं। पति के बलिदान के बाद भी वह साध्वी बन कर रहीं और कभी अंग्रेजों की पकड़ में नहीं आयीं। लखनऊ माण्टेसरी इण्टर कालेज सदर की स्थापना करने वाली दुर्गा भाभी ही थीं।

    35-40 कलाकारों की टीम के साथ मंचित प्रस्तुति में उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं में कि 19 दिसंबर, 1928 को जब भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने लाला लाजपत राय जी की हत्या का बदला लेने के लिए असिस्टेंट पुलिस अधीक्षक जॉन सॉण्डर्स की हत्या कर दी तब ’दुर्गा भाभी’ ने समाज की परवाह किए बिना अपने तीन साल के बेटे को साथ लेकर भगत सिंह को अपना पति और राजगुरु को परिवार का नौकर बनाकर उन्हें अंग्रेज सिपाहियों की नजरों से बचाकर कलकत्ता पहुंचाया, दर्शकों को रोमांचित कर गयी।

    चंद्रशेखर आजाद के आखिरी वक्त तक साथ रही बमतुल बुखारा पिस्तौल दुर्गा भाभी ने ही दी थी। उन्होंने पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण लाहौर व कानपुर में लिया था। अक्टूबर, 1930 को ’दुर्गा भाभी’ ने दक्षिण बॉम्बे में लैमिंगटन रोड पर गवर्नर हैली पर गोली चलाई, जिसमें गवर्नर हैली तो बच गया, किंतु उसके साथ खड़ा हुआ एक ब्रिटिश सैनिक अधिकारी टेलर घायल हो गया। मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी ’दुर्गा भाभी’ में गोली मारी थी। बाद में मुंबई के एक फ्लैट से दुर्गा भाभी और साथी यशपाल को गिरफ्तार कर जेल हुई।

    जोश और संवेदनाओं से भी इस प्रस्तुति को रुचिकर और दर्शनीय बनाने में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ही गीत-संगीत, संवाद सहित सभी रंग पक्षों का बेहतर तालमेल बनाया गया। प्रस्तुति में गीत डा.चेतन आनंद और संगीत संकल्प श्रीवास्तव का, दृश्यबंध और प्रकाश परिकल्पना राघव प्रकाश और दिव्यांग श्रीवास्तव की, रूपसज्जा हरि सिंह खोलिया की और कला निर्देशन प्रखर श्रीवास्तव का रहा। नाटक में मुख्य भूमिका में तनु पाल के साथ आभास सिंह, शिवम सिंघल, अभिषेक त्यागी, जतिन शर्मा, श्रेयस अग्निहोत्री, साक्षी देशवाल, मनु वर्मा, कल्याणी मिश्रा, राजीव वैद, सिमरन मिश्रा, साधना, बालकृष्ण, निशांत शर्मा, अनिरुद्ध, विनयकुमार, नेहा पाल आदि ने किरदारों को जीवंत किया। इस अवसर पर दुर्गा भाभी के भतीजे के पुत्र जगदीश भट्ट, शहर के प्रतिष्ठित रंगकर्मी और रंगप्रेमी उपस्थित रहे।

     

    Shagun

    Keep Reading

    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading