Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, December 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    कांतारा: चैप्टर 1: धरती की खुशबू और राजसी ठाठ का संगम बनीं रुक्मिणी

    ShagunBy ShagunSeptember 23, 2025 बॉलीवुड No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 224

    कांतारा: चैप्टर 1 से आगे, अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की ओर बढ़ीं रुक्मिणी

    मुंबई : कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रही हैं राजकुमारी कनकवती, जिन्हें पर्दे पर जीवंत कर रही हैं रुक्मिणी वसंत। फ़िरोज़ी ओढ़नी पर सुनहरी बॉर्डर, गहनों से सजा भारी शाही श्रृंगार—हार, झुमके, चूड़ियां, बाजूबंद, नथनी और मांगटीका- सब कुछ मिलकर उन्हें सच्ची रानी का रूप देता है। हल्के मेकअप और छोटी बिंदी के साथ उनका लुक शालीनता और शौर्य का संतुलन पेश करता है। परदे पर उनकी मौजूदगी मिट्टी की सोंधी महक और राजसी ठाठ-बाट का अद्भुत संगम लगती है।

    Kantara Chapter 1 trailer released
    Kantara Chapter 1 trailer released- the film will feature the biggest war sequence in cinematic history

    फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि कांतारा: चैप्टर 1 केवल एक कथा नहीं, बल्कि आस्था और लोककथा की गहराई से जुड़ा महागाथा है। और इसमें रुक्मिणी की कनकवती ही असल केंद्रबिंदु बनने जा रही हैं। कुछ ही पलों में उन्होंने एक ऐसी राजकुमारी की झलक दी है, जो एक साथ गरिमामयी, सशक्त और आध्यात्मिक आभा से भरी हुई है।

    अपनी भूमिका को लेकर रुक्मिणी कहती हैं, –

    “कनकवती का किरदार निभाना मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव रहा। सिर्फ़ शाही दिखना काफी नहीं था, बल्कि हर भाव में अपनी मिट्टी और लोककथा को जीना ज़रूरी था। शायद यही कारण है कि ट्रेलर इतना असरदार बना, क्योंकि इसमें हमारी संस्कृति की आत्मा झलकती है। कनकवती राजसी हैं, पर उनमें इंसानियत और संवेदनशीलता भी है। उनके जज़्बे को अपनाना मेरे लिए चुनौती और खुशी दोनों रहा। अब मैं चाहती हूँ कि दर्शक उन्हें बड़े परदे पर महसूस करें।”

    आने वाले समय में रुक्मिणी वसंत कई नए प्रोजेक्ट्स के साथ नज़र आएंगी। एनटीआर–प्रशांत नील की जोड़ी के साथ उनकी अगली फिल्म पहले से ही चर्चा में है, और इसके अलावा वह एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय परियोजना टॉक्सिक: अ फेरीटेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स में भी अपना हुनर दिखाने वाली हैं।

    #कांतारा: चैप्टर 1
    Shagun

    Keep Reading

    शोले का 50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमेक्स के साथ थिएटर्स पर धमाका

    Mangal Pandey's real gun and Panipat cannons will be seen together for the first time in Delhi, even the floating stones of Ram Setu will surprise you!

    दिल्ली में पहली बार एक साथ दिखेंगी मंगल पांडे की असली बंदूक और पानीपत की तोपें, रामसेतु की तैरती पत्थर भी करेगी हैरान!

    Lucknow: Namaz worshippers were stopped during a film shoot at Rumi Gate; a commotion ensued, forcing the police to wrap up the shoot.

    लखनऊ: रूमी गेट पर फिल्म शूटिंग के दौरान नमाजियों को रोका, हंगामा होने पर पुलिस ने शूटिंग पैकअप कराई

    Bad President: Param Gill’s Political Satire That Shook the World

    दांतों का डॉक्टर जो बन गया राजनीति का व्यंग्यकार: पैरम गिल की ‘बैड प्रेसिडेंट’ ने ट्रंप की वापसी पर फिर मचाया धमाल

    Sholay's spectacular comeback: A 4K restored version with the original climax hits theaters today; Abhishek Bachchan's excitement builds.

    शोले का महाकुंभ: 50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमेक्स के साथ 4K में थिएटर्स पर धमाका, अभिषेक बच्चन की उत्सुकता ने बढ़ाई हलचल

    Anupriya Sarkar stunned everyone with just one look!

    अनुप्रिया सरकार ने एक लुक से सबको किया क्लीन बोल्ड!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    BBAU: Basant Kanaujia's expulsion revoked on 25th day, agitation ends, thanks expressed to supporters

    बीबीएयू: 25वें दिन बसंत कनौजिया का निष्कासन वापस, आंदोलन समाप्त, समर्थकों के प्रति जताया आभार

    December 12, 2025
    Silence of laborers on the border roads of Arunachal Pradesh

    सीमांत की सड़कों पर मजदूरों का सन्नाटा

    December 12, 2025

    शोले का 50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमेक्स के साथ थिएटर्स पर धमाका

    December 12, 2025
    Chaos at BBAU: Security guard points gun at professor, Dalit student's hunger strike continues for 24th day!

    BBAU में प्रोफेसर पर सुरक्षा गार्ड ने तान दी बंदूक, दलित छात्र का अनशन जारी !

    December 12, 2025
    A wave of faith surged during Sai Baba's Charan Paduka Yatra, devotees were immersed in devotion with drums and cymbals.

    साई बाबा की चरण पादुका यात्रा में आस्था का उमड़ा सैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिभाव में सराभोर हुए भक्त

    December 12, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading