मुंबई, 17 जुलाई 2025: 7वें ग्रीन सिनेमा अवार्ड्स में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों और हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में युवा व्यवसायी रूपेश पाण्डेय को उनकी कड़ी मेहनत और सामाजिक सेवा के लिए आइकन बिजनेसमैन ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार से नवाज़ा गया।![]()
कार्यक्रम में कुणाल सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, आयुषी तिवारी, रीना रानी, यश कुमार, पल्लवी सिंह जैसे कलाकारों ने भोजपुरी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसका प्रसारण ऑस्कर टीवी पर होगा। आयोजक विजय पांडे को सभी ने बधाई दी।
रूपेश पाण्डेय ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह पुरस्कार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा है।” पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने इसे फिल्म उद्योग की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया।
यह आयोजन भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बना, जिसमें सभी ने मिलकर इसकी सफलता का जश्न मनाया।






