रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 74वां दिन है ऐसे में कहीं से कोई कहीं से कोई युद्ध की परिणीति का हल निकलता नहीं दिख रहा है। बता दें कि यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आई हथियारों की खेप को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। इसी के साथ ओडेसा के पास स्थित सैन्य हवाई पट्टी को भी नष्ट कर दिया गया है। हमले में उच्च क्षमता वाली ओनिक्स मिसाइलें इस्तेमाल में लाई गईं।
स्टील फैक्ट्री से निकाले 100 नागरिक: रूसी सैनिकों के घेरे वाले मैरियूपोल के अजोवस्टाल स्टील संयंत्र से 100 नागरिक निकाले और वे नजदीकी शहर जपोरीझिया पहुंच गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटतोनियो गुटेरस का आभार जताया है।
कैंसर से पीड़ित पुतिन का होगा आपरेशन : रूसी राष्ट्रपति कैंसर पीड़ित हैं और जल्द ही उनका ऑपरेशन होना है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध की समीक्षा और दिशानिर्देश की जिम्मेदारी अपने सहयोगी और खुफिया संगठन एफएसबी के पूर्व प्रमुख निकोलाई पत्रुशेव को सौंप दी है।
रूस विजय दिवस से पहले सैन्य कार्रवाई में बदलाव नहीं करेगा :
बता दें कि 9 मई को रूस अपना विजय दिवस मनाता है। इस मौके पर रूस में जश्न मनाया जाएगा और इस दिन से पूर्व रूस किसी भी सूरत में यूक्रेन को लेकर बड़ा एलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि हम विजय दिवस को देखते हुए यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं करेंगे। हमारी सेना हमले जारी रखेगी।