Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    अमेज़ॅन प्राइम म्यूजिक पर नया गाना लेकर आए सचेत और परम्परा टंडन

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2021 Music 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 803

    अपने म्यूजिक और अपनी आवाज से ऑडियंस को मंत्रमुग्ध करने वाले सचेत और परंपरा टंडन, अमेज़ॅन प्राइम म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत भूषण कुमार की टी-सीरीज़ के मिक्सटेप रिवाइंड के तीसरे सीज़न में फैंस को आश्चर्यचकित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मूल रूप से समीर द्वारा लिखा गया, ‘तू मेरी जिंदगी’ और ‘अदाएं’, जिन्हें 90 के दशक के कल्ट रोमांस नंबर्स माना जाता है, को अब सचेत-परंपरा की भावपूर्ण आवाज़ों के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर देने वाले रेंडिशन्स में बदल दिया गया है, जिन्हें अभिजीत वघानी द्वारा मिश्रित किया गया है।

    मॉनसून को मज़ेदार और अधिक रोमांटिक बनाते हुए, मिक्सटेप का यह सीज़न 90 और 2000 के दशक के शुरुआती दिनों की याद दिलाने वाला है। सभी की पसंदीदा कंपोजर-सिंगर जोड़ी, सचेत-परंपरा ने अतीत में विभिन्न पॉवर-पैक्ड परफॉर्मेन्सेस दी हैं। हालाँकि, मैजिकल जोड़ी पहली बार मिक्सटेप पर स्टेज शेयर करती दिखाई देगी।

    भूषण कुमार कहते हैं, “मिक्सटेप का यह सीज़न रोमांस का है और इस प्रतिभाशाली जोड़ी- सचेत और परंपरा टंडन को इसमें शामिल करना एकदम सही निर्णय था। अभिजीत ने नई धुनों को जोड़ते हुए इसके सार को बरकरार रखा है। यह एपिसोड मेलोडी, रहस्य और जादू से भरा है।”

    ‘तू मेरी जिंदगी’ और ‘अदाएं’ के मिश्रण के बारे में बात करते हुए म्यूजिक कंपोजर अभिजीत वघानी कहते हैं, “तू मेरी जिंदगी है, मेरे पसंदीदा ट्रैक्स में से एक है और मैं अदाएं को इसके साथ मिक्स करना चाहता था क्योंकि इसके टेम्पो की स्केलिंग और पेयरिंग ‘तू मेरी जिंदगी है’ के साथ बहती चली जाती है। ये लव सॉन्ग्स सचेत और परम्परा की आवाज़ में सुनना वाकई में बेमिसाल था, क्योंकि उनके पास अद्भुत आवाज़ें और साथ ही ऐसी टेक्निक्स हैं जो गाते समय दोनों ट्रैक्स को एक साथ मिला सकती हैं। सचेत और परम्परा की आवाजें इतनी लचीली हैं कि उन्हें विभिन्न फॉर्मेट्स में सेट किया जा सकता है और वे वास्तव में इन लव सॉन्ग्स में नई ऊर्जा और जीवन लेकर आए हैं।”

    सचेत टंडन कहते हैं, “परंपरा इंडस्ट्री की बेस्ट फीमेल सिंगर्स में से एक हैं। अपने म्यूजिक और लाइफ पार्टनर के साथ स्टेज शेयर करना बेहद अद्भुत रहा। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूँ कि हमें ये दो सॉन्ग्स मिले। मैं आशिकी एल्बम का बहुत बड़ा फैन रहा हूँ, इसलिए मुझे इसे मिक्सटेप पर परफॉर्म करने में बहुत मजा आया। मैं हम दोनों को इस खूबसूरत #MixTape फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाने के लिए भूषण सर को धन्यवाद देना चाहता हूँ।”

    परम्परा टंडन कहती हैं, “मुझे सचेत के साथ गाकर हमेशा गर्व महसूस होता है। वे मेरे सबसे बड़े आलोचक के रूप में मेरे साथ रहे हैं, और साथ ही एक बेहतरीन कलाकार हैं। सचेत के जुनून और म्यूजिक के प्रति उनका पॉजिटिव एप्रोच हम दोनों को अपनी परफॉरमेंस ईमानदारी से पूरी करने में मदद करता है। दोनों सॉन्ग्स आइकॉनिक हैं। 90 के दशक के इस म्यूजिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री के रूप को पूरी तरह से बदल दिया। मैं बहुत खुश हूँ कि हम इस साल के मिक्सटेप का हिस्सा रहे हैं। उम्मीद है कि हमारे फैंस को इन मैशअप को हमारे तरीके से गाने का हमारा प्रयास पसंद आएगा।”

    Shagun

    Keep Reading

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    1 Comment

    1. West on January 15, 2024 11:45 am

      Thanks very interesting blog!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading