Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    अमेरिका का नामोनिशान मिटा दूंगा: हाफिज सईद

    ShagunBy ShagunDecember 18, 2017Updated:December 19, 2017 अलर्ट 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 936

    सईद की धमकी: सईद की मौजूदगी में कट्टरपंथी मुल्लाओं ने मंच से हिंदुस्तान के खिलाफ भी जमकर जहर उगला, अमेरिका और इजरायल के साथ हिंदुस्तान की बर्बादी के लिए नारे लगाए

    नई दिल्ली 18 दिसम्बर। भारत के लिए आंतक का नाम बन चुके जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी दी है। हाफिज सईद ने लाहौर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका को दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। हाफिज सईद ने अमेरिका के इजराइल की राजधानी घोषित करने के विरोध में लाहौर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप की घोषणा ऐलान-ए-जंग है। हाफिज ने दुनिया के सभी मुसलमान देशों से एकजुट होकर ट्रंप की चुनौती स्वीकार करने की अपील की। दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल के बैनर तले लाहौर में इजराइल के खिलाफ रैली को संबोधित करते हुए हाफिज सईद ने कहा कि ‘जिहाद’ राज्य और हुक्मरानों की जिम्मेदारी है।

    सईद की मौजूदगी में कट्टरपंथी मुल्लाओं ने मंच से हिंदुस्तान के खिलाफ जम कर जहर उगला। अमेरिका और इजरायल के साथ हिंदुस्तान की बर्बादी के लिए नारे लगाए। हाफिज ने पाकिस्तान सरकार से जिहाद करने के अपील की और ऐलान किया कि 29 दिसंबर को रावलपिंडी में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। 29 दिसंबर को ही आंदोलन से जुड़ा बड़ा ऐलान किया जाएगा। आतंकी हाफिज सईद चाहता है कि पाकिस्तान सरकार सभी मुसलमान मुल्को का एक सम्मेलन इस्लामाबाद में आयोजित करे। हाफिज ने इसके लिए पाकिस्तान सरकार से अपील की।

    पाकिस्तान सरकार से अपील करते हुए उन्होंने कहा की अमेरिका के दूतावास को भी पाकिस्तान में बंद कर दिया जाए। कोर्ट से रिहा होने के बाद आतंक का आका हाफिज सईद अपनी ताकत को दोबारा समेटने में लगा है। वो अपने कट्टर और भड़काऊ भाषण के जरिये पाकिस्तान में कट्टपंथी ताकतों को फिर से एक जुट करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका की इजराइल और जेरूसलेम पर घोषणा के बाद हाफिज सईद को एक नई उम्मीद दिखी है और इसी बहाने कट्टरपंथी ताकतों को भड़काने के लिए फिलिस्तीन की समस्या का हल जिहाद को बता रहा है। साथ ही फिलिस्तीन के साथ कश्मीर के साथ जोड़ने की असफल कोशिश कर रहा है।
    दरअसल लश्कर-ए-तैयबा का आका हाफिज सईद अपने आतंकी मंसूबो को पूरा करने के लिए अब पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए ‘मिली मुस्लिम लीग’ नाम की राजनीतिक पार्टी का भी गठन कर चुका है और राजनीति की आड़ में वो अपनी आतंकी गतिविधियों पर पर्दा ढकना चाहता है।

    https://shagunnewsindia.com/terror-list/

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    1 Comment

    1. Kamal sharma on December 23, 2017 3:07 pm

      Impact full visual.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading